Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
    जोहार ब्रेकिंग

    सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    सावन की दूसरी सोमवारी पर देवघर शिवभक्तों से केसरियामय हो गया है. रविवार की शाम से ही कांवरियों की कतार लंबी होती चली गयी. देर रात में यह कतार 15 किलोमीटर से ज्यादा लंबी हो गयी. सोमवार अहले सुबह जैसे ही मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खुला तो देवघर हर-हर महादेव की जाप से गुंजायमान हो उठा.   इस बार भी सावन में देवघर में हर साल के मुकाबले अधिक संख्या में कांवरिए पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी कैमरा, हीलियम बैलून से मॉनिटरिंग के जरिए निगरानी रखी जा रही है. साथ ही रेफ,एनडीआरएफ,एसएसबी,एटीएस,बम निरोधक दस्ता,डॉग स्कवायड जैसे सुरक्षा के मद्देनजर तैनात की गयी है. इससे पहले सावन कृष्ण पक्ष एकादशी पर रविवार को लगभग दो लाख कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा जल उठा बाबाधाम प्रस्थान किया. सुबह से ही कांवरियों की भारी भीड़ रही. कांवरिया पथ पर कई जगह बेतरतीब वाहन व बाइक लगा दिये जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी.   दूसरी सोमवार को जलार्पण के लिए 7866 डाकबम प्रमाणपत्र लेकर बाबाधाम गये. कृष्णगढ़ मुख्य नियंत्रण कक्ष के अनुसार सात हजार 484 पुरुष व 382 महिला डाकबम शामिल थीं. जबकि, साधारण कांवरिया एक लाख 85 हजार ने गंगा जल लेकर बाबाधाम को प्रस्थान किया.

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जयसवाल ने निगम की कार्यशैली पर जताई नाराजगी
    Next Article बिहार में अपराधियों का तांडव: व्यवसायी से लूटे 14 लाख की लूट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026
    जामताड़ा

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026
    चतरा

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026
    Latest Posts

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.