Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»होली के मौके पर रांची के राजकुमार धोनी ने अपने फैंस को दिया सरप्राइज गिफ्ट, आम लोगों के लिए खोला फार्म हाउस का दरवाजा
    झारखंड

    होली के मौके पर रांची के राजकुमार धोनी ने अपने फैंस को दिया सरप्राइज गिफ्ट, आम लोगों के लिए खोला फार्म हाउस का दरवाजा

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने होली के मौके पर अपने शहर वासियों को एक सरप्राइज गिफ्ट दिया है. उन्होंने रांची वासियों के लिए 19 मार्च यानी शनिवार तक अपने फार्महाउस का दरवाजा खोल दिया है. इस दौरान कोई भी सैंबो स्थित महेंद्र सिंह धोनी के EEZA फार्म को देख सकता है और अनुशासन में रहते हुए होली भी खेल सकते हैं. धोनी के इजा फॉर्म में ऑर्गेनिक तरीके से सब्जियों की खेती होती है.

    फिलहाल यहां स्ट्रौबरी के साथ साथ शिमला मिर्च, मटर और बीन की खेती हुई है. गिफ्ट के तौर पर इस बार रांचीवासियों को 250 ग्राम स्ट्रौबेरी का पैकेट ₹50 में दिया जा रहा है. धोनी का यह फार्म करीब 43 एकड़ में फैला हुआ है. यहां मौसम के हिसाब से सब्जियों की खेती होती है. महेंद्र सिंह धोनी ने यहां डेयरी फार्म भी खोल रखा है. यहां का दूध रांची के कई काउंटर पर बिकता है. पिछले साल गर्मी के मौसम में यहां तरबूज की भी जबरदस्त खेती हुई थी.

    दरअसल महेंद्र सिंह धोनी जब भी रांची आते हैं तो समय निकालकर अपने फार्महाउस में जरूर जाते हैं वह यहां के कामगारों के साथ कई बार खेती करते नजर आते हैं कभी ट्रैक्टर चलाना तो कभी पौधारोपण करते उनकी तस्वीरें उनकी पत्नी साक्षी पोस्ट करती रहती हैं. धोनी ने अपने फार्म का नाम EEZA रखा है, जिसका मतलब होता है मां. फिलहाल उनके इस फॉर्म में एग्रीकल्चर कंसलटेंट रोशन के दिशा निर्देश के आधार पर ही खेती होती है. रोशन ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी जब भी यहां आते हैं तो खुद दिलचस्पी लेते हुए कुछ नया करने की कोशिश करते हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमिस वर्ल्ड 2021 का ताज यूरोपीय देश पोलैंड ने जीता, कैरोलिना बिलावस्का के सिर पर सजा ताज
    Next Article 18 मार्च का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.