Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चुनावों की तारीखों के ऐलान पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, एक्जिट पोल का कोई मतलब नहीं
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनावों की तारीखों के ऐलान पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, एक्जिट पोल का कोई मतलब नहीं

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने कहा है कि एक्जिट पोल पर आत्मचिंतन तथा जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है और इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर जो सवाल उठते हैं वे आधारहीन हैं और ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करते हुए मंगलवार को कहा कि एक्जिट पोल का कोई मतलब नहीं है और मतगणना के दिन जो रुझान मतगणना आरंभ होने के साथ ही आने शुरु होते हैं वे एक्जिट पोल को सही ठहराने का प्रयास है. उनका कहना था कि हाल के चुनाव में जो रुझान टीवी चैनलों ने शुरु में दिये वे पूरी तरह से आधारहीन थे.

    रूझान भी एग्जिट पोल की तरह गलत
    उन्होंने कहा कि जब आयोग की वेबसाइट पर साढ़े नौ बजे पहला रुझान दिया जाता है तो टीवी चैनल मतगणना शुरु होने के 10-15 मिनट के भीतर ही कैसे रुझान देना शुरु करते हैं. बाद में वे रुझान भी एक्जिट पोल की तरह ही गलत साबित होते हैं. हो सकता है कि संवाददाता मतदान केंद्र के आसपास खबरें जुटाते हों लेकिन उनकी खबरें जल्द ही एकदम उलट कैसे जाती हैं इसका मतलब है कि चैनल ऐसा करके सिर्फ अपने एक्जिट पोल को सही ठहराने का प्रयास करते हैं.
    आयोग ने कहा कि एक्जिट पोल के लिए आत्मचिंतन की जरूरत है. हो सकता है कि एक्जिट पोल देने वाली एजेंसियों के लोग हों लेकिन इसके परिणाम देने से पहले यह सोचने की जरूरत है कि कहीं परिणाम गलत निकल गये तो फिर नैतिकता का क्या होगा. इस बारे में चिंतन करने की जरूरत है.

    ईवीएम से नहीं हो सकती छेड़छाड़
    ईवीएम से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है. ईवीएम की तुलना पेजर से करने पर उन्होंने कहा कि ईवीएम कहीं भी पेजर की तरह बाहर कनेक्टेड नहीं होता है. ईवीएम से किसी भी स्तर पर छेड़छाड नहीं की जा सकती है और इसको लेकर किसी भी तरह से छेड़छाड़ की खबरे निराधार हैं. ईवीएम की हर स्तर पर जांच की जाती है और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक हर स्तर पर वीडियोग्राफी होती है और सभी दलों के एजेंटों के सामने इसे खोला जाता है, सील किया जाता है. इसकी प्रक्रिया सबके सामने होती है इसलिए इसमें कहीं भी गड़बडी किये जाने की संभावना बिल्कुल नहीं है. उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर हाल में ही उन्हें 20 शिकायतें मिली हैं और आयोग हर शिकायत का जवाब देगा. सारे जवाब लिखित में दिये जाएंगे. उनका कहना था कि आयोग सबकी शिकायतों का निराकरण करेगा और हर शिकायत का जवाब देगा.

     

    आत्मचिंतन आधारहीन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ईवीएम एक्जिट पोल चुनाव आयोग चुनाव आयोग का बयान. जिम्मेदारी झारखंड टीवी चैनल तारीखें नैतिकता मतगणना मतदान केंद्र महाराष्ट्र मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रुझान विधानसभा चुनाव संवाददाता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, बिहार पुलिस होगी हाईटेक सुविधाओं से लैस
    Next Article झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू, आयोग की पूरी है तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.