Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू, आयोग की पूरी है तैयारी
    झारखंड

    झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू, आयोग की पूरी है तैयारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे. मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी. इसके साथ ही 15 अक्टूबर 2024 की शाम साढ़े तीन बजे से झारखंड में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने कहा कि पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों और दूसरे चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा. पहले चरण के लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर को और दूसरे चरण की अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि पहले चरण के नामांकन की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर और दूसरे चरण की 30 अक्टूबर को होगी.

    शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्राथमिकता

    रवि कुमार ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव हमारी प्राथमिकता है. शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाना भी हमारे एजेंडे में है. उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं को मतदान में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है. एक नए मोबाइल ऐप के माध्यम से मतदाता मतदान केंद्रों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. विशेष रूप से 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसके लिए उन्हें फार्म 12 डी भरना होगा. चुनाव प्रचार में उम्मीदवार अधिकतम 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं. मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा और संदीप सिंह भी उपस्थित थे.

    13 नवंबर 20 नवंबर 23 नवंबर 25 अक्टूबर 38 विधानसभा क्षेत्र 43 विधानसभा क्षेत्र अधिसूचना असुविधा आदर्श आचार संहिता के रवि कुमार घोषणा झारखंड तैयारी दो चरण नामांकन प्रक्रिया निष्पक्ष भारत निर्वाचन आयोग मतगणना मतदान मतदान प्रतिशत विधानसभा चुनाव शहरी क्षेत्र शांतिपूर्ण चुनाव स्क्रूटनी स्वतंत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुनावों की तारीखों के ऐलान पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, एक्जिट पोल का कोई मतलब नहीं
    Next Article अपमानजनिक टिप्पणियों के खिलाफ विरोध जुलूस, प्रशासन से की प्रमुख मांगें

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.