Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 3:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सावन की 5वीं सोमवारी : देवघर में सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालु कर रहे हैं बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक, भगवा रंग से पटा परिसर
    झारखंड

    सावन की 5वीं सोमवारी : देवघर में सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालु कर रहे हैं बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक, भगवा रंग से पटा परिसर

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : सावन की पांचवीं और पुरुषोत्तम मास व बांग्ला सावन की तीसरी सोमवारी है। सावन की पांचवीं सोमवारी पर भारी संख्या में कांवरिये बाबा मंदिर पहुंचे हैं। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भगवा रंग से पटा है और चारों ओर बोल-बम के जयकारे लग रहे हैं, पूरा माहौल भक्तिमय है। सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर रहे हैं।

    मंदिर प्रांगण व रुटलाइन का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं उपायुक्त

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर उपायुक्त लगातार मंदिर प्रांगण व रुटलाइन का निरीक्षण कर रहे हैं। शिवगंगा में एनडीआरएफ की टीम उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रख रही है। सम्पूर्ण रूट लाइन के साथ-साथ सभी होल्डिंग पॉइंट व महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा बल एवं दंडाधिकारी उपस्थित हैं। इस बीच पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। सूचना सहायता कर्मी अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित हैं और श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग कर रहे हैं।

    देर रात से ही कतार में लग गये थे कांवरिये

    बाबा मंदिर में रविवार से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी। वहीं सोमवारी पर जलार्पण के लिए रविवार देर रात से ही कांवरिये रूटलाइन में कतार में लग गये थे। इस बार श्रावणी मेला दो माह का होने के बाद भी हर दिन भारी संख्या में कांवरियों का आगमन जारी है।

    देवघर में सुबह 3 बजे खुले पट

    देवघर आज सुबह 3 बजे मंदिर के पट खोले गए और सरदारी पूजा के बाद आम भक्तों के लिए अरघा सिस्टम से जल अर्पण शुरू कराया गया l यहां 4 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। आज भक्तों की लाइन B.Ed कॉलेज तक पहुंच गई। हालांकि बेहतर व्यवस्था की वजह से कतार लगातार छोटी होती गई। देवघर एसडीओ और मंदिर प्रभारी दीपांकर चौधरी ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं श्रावणी मेले की तर्ज पर दुरुस्त की गई हैं। सरदार पंडा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में दर्शन और जल अर्पण का विशेष लाभ मिलता है।

     

    atmosphere Baba Bholenath Bol Bam campus covered Deoghar devotees devotional Jalabhishek jharkhand saffron color
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में अपराधी बेखौफ : माही रेस्टोरेंट के मालिक की गोली मारकर हत्या
    Next Article रामगढ़ : माही रेस्टोरेंट के संचालक रोशन कुमार की हत्या के विरोध में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जिंदल रांची मुख्य मार्ग को किया जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : कांके में युवती पर फेंका तेजाब, अस्पताल में इलाजरत

    July 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन कारोबारी मस्त, खतियान धारी पस्त… मोटी रकम की खातिर फट रहा जमीन का खतियान

    July 26, 2025
    चाईबासा

    झाड़ियों से मिली नवजात बच्ची, तन पर एक कपड़ा तक नहीं

    July 26, 2025
    Latest Posts

    एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर पर चप्पल से किया हमला, 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

    July 26, 2025

    खाद्य निगम के लेखापाल पर अवैध वसूली का आरोप, जांच के लिए टीम बनी

    July 26, 2025

    बिहार में होम गार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान महिला के साथ सामूहिक बलात्कार…

    July 26, 2025

    BREAKING : कांके में युवती पर फेंका तेजाब, अस्पताल में इलाजरत

    July 26, 2025

    मैनचेस्टर टेस्ट : मजबूत पोजीशन पर इंग्लैंड, जो रूट ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.