Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»नववर्ष पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, कई किलोमीटर लंबी कतारें
    झारखंड

    नववर्ष पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, कई किलोमीटर लंबी कतारें

    Team JoharBy Team JoharJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबा बैद्यनाथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : नववर्ष की शुरुआत बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के साथ करने के लिए देवघर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के मंदिर के पट खुलते ही बाबा धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर के बाहर 4 से 5 किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गईं, जो शहर के कई हिस्सों तक फैल गईं। भीषण ठंड के बावजूद श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

    नववर्ष के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट सुबह 3 बजकर 05 मिनट पर विधिवत सरकारी पूजा के लिए खोले गए, जबकि आम श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर कपाट खोले गए। इसके साथ ही पूरा बाबा धाम ‘हर हर महादेव’ और ‘बाबा बैद्यनाथ की जय’ के गगनभेदी जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

    नववर्ष को लेकर इस बार बाबा मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप दिया गया। करीब पांच लाख रुपये की लागत से पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया, जिससे धाम अलौकिक छटा बिखेरता नजर आया। खास बात यह रही कि पहली बार हिमालय क्षेत्र से मंगाए गए फूलों से मंदिर की सजावट की गई। इसमें कार्नेशन, लिलियम, डेजी, क्रिसेंथेमम और गुलाब जैसी दुर्लभ किस्मों के फूल शामिल थे। रंग-बिरंगे फूलों और रोशनी से सजा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा और बड़ी संख्या में लोग इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते दिखे।

    श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने श्रावणी मेला की तर्ज पर व्यवस्था की। भीड़ नियंत्रण के लिए अर्घ पूजा और आरती दर्शन को अस्थायी रूप से बंद रखा गया। जलार्पण के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया और प्रवेश व निकास मार्गों पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई। कतारों को सुव्यवस्थित रखने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारी लगातार मुस्तैद रहे।

    नववर्ष के पहले दिन शीघ्र दर्शन कूपन की कीमत 600 रुपये तय की गई। बुजुर्गों और विशेष जरूरत वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से सुविधा उपलब्ध कराई गई। बाबा मंदिर से लेकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एसडीओ रवि कुमार समेत सभी प्रशासनिक पदाधिकारी अलर्ट मोड में रहे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई, वहीं पेयजल, चिकित्सा सुविधा और स्वयंसेवकों की तैनाती कर यह सुनिश्चित किया गया कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर सकें।

    कई किलोमीटर लंबी कतारें नववर्ष पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article85वीं जयंती पर याद किए गए असरानी, संघर्ष से सुपरहिट कॉमेडियन बनने तक का सफर… जानें
    Next Article हरियाली, आस्था और सुकून का संगम : जामताड़ा का मालांचा हिल नेचर पार्क बना सैलानियों की पहली पसंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.