Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हरियाली, आस्था और सुकून का संगम : जामताड़ा का मालांचा हिल नेचर पार्क बना सैलानियों की पहली पसंद
    झारखंड

    हरियाली, आस्था और सुकून का संगम : जामताड़ा का मालांचा हिल नेचर पार्क बना सैलानियों की पहली पसंद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 1, 2026Updated:January 1, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara :  जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र स्थित मालांचा हिल पर विकसित किया गया नया नेचर पार्क इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने 14 दिसंबर को इस पार्क का उद्घाटन कर इसे आम लोगों के लिए खोल दिया था। इसके बाद से ही यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    पर्यटन की दृष्टि से अब तक पिछड़े रहे नाला क्षेत्र को मां मालांचा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के बाद नई पहचान मिल रही है। पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे होने के कारण अब पड़ोसी राज्य से भी बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने पहुंच रहे हैं। पहाड़ों और हरियाली से घिरा यह पार्क शांत वातावरण में बसा है, जहां पहुंचते ही लोगों को सुकून का अनुभव होता है। इसी वजह से परिवार, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में यहां समय बिताने आ रहे हैं।

    झारखंड सरकार के वन्य एवं पर्यावरण विभाग की ओर से मां मालांचा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। फिलहाल पार्क का विकास कार्य जारी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जब यह पार्क पूरी तरह तैयार हो जाएगा, तब यह क्षेत्र झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है।

    नाला वन क्षेत्र के रेंजर मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पार्क में रोज गार्डन, नवग्रह वाटिका, फ्लावर बेड और फव्वारे विकसित किए गए हैं। यहां 25 किस्मों के गुलाब लगाए गए हैं, जो सैलानियों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए आधुनिक खेल उपकरण लगाए गए हैं। इसके अलावा सूर्य नमस्कार करते स्टैचू और घास से बनी गैंडा व हाथी जैसी कृत्रिम मूर्तियां भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। पार्क में बने चेकडैम में नौका विहार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। भविष्य में यहां नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने की योजना है।

    इस नेचर पार्क के पास स्थित मां मालांचा मंदिर का धार्मिक महत्व भी इस पर्यटन स्थल को खास बनाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, राजाओं के जमाने से यहां पूजा-अर्चना होती आ रही है। मान्यता है कि एक गर्भवती रानी की पुकार पर माता एक ही रात में पहाड़ से नीचे विराजमान हुई थीं। हर वर्ष माघ महीने में अष्टमंगल के अवसर पर यहां भव्य पूजा और मेले का आयोजन किया जाता है।

    पर्यटकों का कहना है कि नेचर पार्क के निर्माण से नाला क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है और अब यह इलाका जामताड़ा जिले का एक प्रमुख और चर्चित पर्यटन स्थल बनता जा रहा है।

    Also Read : नववर्ष पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, कई किलोमीटर लंबी कतारें

    A new nature park in Jamtara has become a favorite among tourists; the park has opened on Maa Malancha Hill.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनववर्ष पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, कई किलोमीटर लंबी कतारें
    Next Article नववर्ष पर झारखंड के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    आदिवासी

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.