Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नववर्ष पर झारखंड के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
    झारखंड

    नववर्ष पर झारखंड के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Team JoharBy Team JoharJanuary 1, 2026Updated:January 1, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नववर्ष
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में नववर्ष 2026 की पहली सुबह भक्तिमय माहौल में मनाई गई। रांची, जमशेदपुर, देवघर और अन्य शहरों के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोग मंदिरों में माथा टेका और आने वाले साल के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

    रांची में पहाड़ी मंदिर, जगन्नाथपुर मंदिर, काली मंदिर और बिरसा चौक स्थित शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा। मंदिरों में भजन-कीर्तन और घंटे-घड़ियाल की आवाज़ से माहौल भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई। जमशेदपुर में बिष्टुपुर कालीबाड़ी, साकची हनुमान मंदिर और मानगो के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं। परिवार सहित आए लोग प्रसाद अर्पित कर नए साल की मंगलकामनाएं करते नजर आए। मंदिर समितियों ने स्वच्छता और भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की।

    देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में भी नववर्ष पर विशेष उत्साह देखा गया। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की थी। धनबाद, बोकारो और हजारीबाग सहित अन्य शहरों में भी मंदिरों में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। नववर्ष पर लोग न सिर्फ पूजा-अर्चना करने पहुंचे, बल्कि एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं। कुल मिलाकर झारखंड में नए साल का आगाज आस्था, विश्वास और उमंग के साथ हुआ।

    Also Read : हरियाली, आस्था और सुकून का संगम : जामताड़ा का मालांचा हिल नेचर पार्क बना सैलानियों की पहली पसंद

    A surge of devotees flocked to temples in Jharkhand on New Year's Day. झारखंड में नववर्ष पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहरियाली, आस्था और सुकून का संगम : जामताड़ा का मालांचा हिल नेचर पार्क बना सैलानियों की पहली पसंद
    Next Article नए साल पर जेब पर भारी नहीं पड़ेगी पिकनिक, बिरसा मृग विहार बना सस्ता और सुकून भरा ठिकाना

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.