Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»ओलीडीह ओपी प्रभारी दीपक ठाकुर निलंबित, मोहम्मद शारिक अली को मिली कमान
    जमशेदपुर

    ओलीडीह ओपी प्रभारी दीपक ठाकुर निलंबित, मोहम्मद शारिक अली को मिली कमान

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ओलीडीह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में लापरवाही सामने आने के बाद ओपी प्रभारी एसआई दीपक कुमार ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह मोहम्मद शारिक अली को नया ओलीडीह ओपी प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई जिले के एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष द्वारा कराई गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। पुलिस को कई माध्यमों से शिकायतें मिली थीं कि अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में शामिल युवकों को पकड़ने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    जांच में सामने आया कि 10 दिसंबर की रात करीब आठ बजे गांजा की खरीद-बिक्री के आरोप में चार युवकों को कई पुड़िया गांजा के साथ ओपी लाया गया था। इनमें से अमन सिंह और संतोष ठाकुर को बिना प्राथमिकी दर्ज किए और बिना वरीय अधिकारियों को सूचना दिए छोड़ दिया गया। इसी तरह 11 दिसंबर को साधु मुंडा नामक एक अन्य संदेही को भी बिना केस दर्ज किए मुक्त कर दिया गया।

    जांच के दौरान यह भी पाया गया कि मासिक अपराध गोष्ठी में जब मादक पदार्थ के मामलों की जानकारी मांगी गई तो ओपी प्रभारी ने सही तथ्य नहीं बताए। उन्होंने केवल दो युवकों के पकड़े जाने की बात कही, जबकि वास्तविक संख्या अधिक थी। वरीय अधिकारियों ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन जांच के समय तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।

    सिटी एसपी द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि वरीय अधिकारियों को गुमराह किया गया, उनके आदेशों की अनदेखी की गई और गंभीर मादक पदार्थ मामले में जानबूझकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। साथ ही संदेहियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की कोशिश भी सामने आई।

    इन सभी तथ्यों को देखते हुए दीपक कुमार ठाकुर की भूमिका और आचरण को संदिग्ध मानते हुए उन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, जमशेदपुर तय किया गया है।

    वहीं, विभागीय आदेश के तहत मोहम्मद शारिक अली को ओलीडीह ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग ने साफ कहा है कि मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Also Read : पलामू में बनेगा जी+6 मंजिला नया पुलिस भवन, 17.63 करोड़ रूपये होंगे खर्च

    Mohammad Sharik Ali takes charge. Oliadih OP in-charge Deepak Thakur suspended ओलीडीह ओपी प्रभारी निलंबित मादक पदार्थ मामलों में बड़ी कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के विश्वविद्यालयों में शुरू हुआ संस्कृत का कोर्स
    Next Article डेढ़ साल पुराने विवाद के चलते हुई थी शेखर साण्डिल की हत्या, तीन को पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.