गुमला: रांची गुमला मुख्य मार्ग पर कुसुम्बाहा मोड़ के समीप स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आने से कुसुम्बाहा निवासी गोबर्धन उरांव की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, गोबर्धन उरांव अपने घर के पास ही सड़क पार कर रहा था. इस क्रम में सिसई से रांची की ओर तेज गति से जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर भाग रहा था तो दुर्घटना स्थल पर ही उक्त वाहन का नंबर प्लेट गिर गया. जिसे भागने के क्रम में बेड़ो थाना की पुलिस ने बेडो थाना के पास पकड़ लिया. इधर, दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कुसुम्बाहा मोड़ के पास शव को रखकर सड़क जाम कर दिया. जाम के बाद गुमला रांची मुख्य मार्ग में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई. प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए 10000 तत्काल दिया गया और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया गया. इसके उपरांत जाम खुला.
स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौ’त, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

