Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भारी बारिश के रेड अलर्ट पर सतर्क रहें अधिकारी : मंत्री इरफान अंसारी
    झारखंड

    भारी बारिश के रेड अलर्ट पर सतर्क रहें अधिकारी : मंत्री इरफान अंसारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारी बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मूसलधार बारिश के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी ज़िलों को अलर्ट पर रखा है। आपदा प्रबंधन मंत्री ने रविवार को राज्य के सभी उपायुक्तों, आपदा प्रबंधन अधिकारियों और जिला प्रशासन को 24 घंटे सतर्क रहने का सख्त निर्देश दिया।

    मंत्री ने रेड अलर्ट वाले ज़िलों में स्कूलों को बंद करने की अनुशंसा की है। साथ ही, जलभराव, स्वास्थ्य संकट, बिजली दुर्घटनाओं जैसी संभावित समस्याओं से निपटने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किया। अंसारी ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर नुकसान का त्वरित आकलन कर रिपोर्ट विभाग को भेजी जाए और मुआवज़ा वितरण में कोई देरी न हो।

    मंत्री ने कहा कि वह खुद पूरे राज्य की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग का हर अधिकारी, हर कर्मचारी सक्रिय है। कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले 19 जून को भी भारी बारिश को लेकर राज्यव्यापी एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसमें क्या करें या क्या न करें के निर्देश दिए गए थे। मंत्री ने अब एक बार फिर हालत को भांपते हुए राहत कार्यों को तेज़ करने और मुआवजा वितरण में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।

    प्रभावित ज़िलों में राहत सामग्री की आपूर्ति और वितरण पहले से जारी है। स्थानीय प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी पीड़ित परिवार सहायता से वंचित न रह जाए।

    अंसारी ने जनता से संयम, सतर्कता और सरकार पर विश्वास बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने दोहराया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

    Also Read : भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

    Also Read : खूंटी में भाजपा नेता बलराम मुंडा को मारी गो’ली, 10-12 की संख्या में आये थे अपराधी

    Also Read : साउथ बिहार एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

    24 घंटे सतर्कता 24x7 vigilance compensation distribution DC instructions disaster management disaster management minister District Administration electrical accidents government directive health crisis heavy rainfall Irfan Ansari jharkhand Jharkhand Rain Update Jharkhand weather rain red alert relief work school closure recommendation state government alert torrential rain alert waterlogging आपदा प्रबंधन आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी उपायुक्त निर्देश जलभराव जिला प्रशासन झारखंड झारखंड बारिश अपडेट झारखंड मौसम बारिश रेड अलर्ट बिजली दुर्घटना भारी बारिश अलर्ट मुआवजा वितरण मूसलधार बारिश राज्य सरकार अलर्ट राहत कार्य सरकारी निर्देश स्कूल बंद अनुशंसा स्वास्थ्य संकट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकारी स्कूल बनेंगे हरियाली और बागवानी का केंद्र, 824 स्कूलों में शुरू हुआ पौधरोपण अभियान
    Next Article एक रात में पांच दुकानों में चोरी, लाखों की नकदी और सामान ले उड़े चोर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.