Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरकार के 100 करोड़ पर पदाधिकारियों की नजर… बंदरबांट की तैयारी !
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार के 100 करोड़ पर पदाधिकारियों की नजर… बंदरबांट की तैयारी !

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घोटाला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • झारखंड के सभी थानों में लगाया जाना है सीसीटीवी कैमरा
    • पहले 2 बार हो चुका है टेंडर कैंसिल, तीसरी बार फिर टेंडर मे कई शिकायतें
    • देश की कई टॉप कम्पनियों को दरकिनार कर एकमात्र कंपनी को लाभ पहुंचाने की साजिश

    ABHISHEK, Ranchi

    एक तरफ राज्य ट्रेजरी घोटाला, टेंडर घोटाला और ना जाने किन-किन घोटालों से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ राज्य के कुछ पदाधिकारी अभी भी झारखंड को लूटने की साजिश रचने में लगे हुए हैं। राज्य के सीएम हेमंत जहां झारखंड को देश के नक्शे पर स्वर्णिम अक्षरों से लिखने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वहीं इन पदाधिकारियों के कारण सीएम साहब की सारी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। एक बार फिर इन्हीं पदाधिकारियों ने झारखंड को लूटने की तमाम तैयारियां कर ली हैं।

    क्या है मामला

    सुप्रीम कोर्ट ने स्पेशल लीव पिटिशन नम्बर 3543/2020 पर सुनवाई की और कोर्ट के आदेशानुसार झारखंड के सभी थानों में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा करीब 100 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। लेकिन इस कार्य के लिए दो बार टेंडर निकाले गए और खामियों के कारण दोनों बार टेंडर कैंसिल किया गया। एक बार फिर जेम पोर्टल पर करीब 115 करोड़ का टेंडर निकाला गया है, लेकिन तकनीकी विशेषज्ञ बताते हैं कि जानबूझकर टेंडर में ऐसे नियम व शर्तें डाली गई हैं, जिससे देश की टॉप 4 कंपनियां भी टेंडर में शामिल नहीं हो पाएंगी। पूरे देश में केवल एक ही कंपनी है जो यह टेंडर हासिल कर पाएगी। लेकिन उस खास कंपनी को काम देने के चक्कर में क्यों पड़े हैं जैप आईटी के पदाधिकारी। यह रिश्ता क्या कहलाता है।

    सवालों के घेरे में जैप आईटी

    115 करोड़ के इस काम के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन प्रक्रिया शुरू होते ही जैप आईटी विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। सबसे पहले जैप आईटी ने यह टेंडर झारखंड ई-प्राक्योरमेंट पर अपडेट किया, जबकि इसे जेम पोर्टल पर डाला जाना चाहिए था। काफी विवादों के बाद यह टेंडर जेम पोर्टल पर अपडेट किया गया। लेकिन जेम पोर्टल पर जब टेंडर की शर्तें सार्वजनिक हुईं, तब खुलासा हुआ कि कैसे मुंबई की एक खास कंपनी को लाभ पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

    झारखंड के थानों में लगेंगे 10 हजार कैमरे

    आंकड़ों की मानें तो झारखंड के विभिन्न जिलों के थानों में करीब 10 हजार सीसीटीवी कैमरे व अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। इसमें डोम कैमरा (2MP) लगभग 4916 और बुलेट कैमरा करीब 3967 लगाए जाने हैं। इनके इंस्टालेशन और रख-रखाव समेत अन्य खर्चों को मिलाकर करीब 115 करोड़ की राशि खर्च की जानी है।

    शराब घोटाले से भी बड़ा घोटाला संभव : बाबूलाल मरांडी

    इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर टेंडर में अनियमितता और कमीशनखोरी का आरोप लगाया है। बाबूलाल मरांडी के लिखे पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि सचिव Pooja Singhal के मौखिक आदेश पर जैप आईटी के सीओ सुनील कुमार मनमानी कर रहे हैं। इन्हें समय रहते नहीं रोका गया और सख्त नियमों के साथ टेंडर प्रक्रिया की निगरानी नहीं की गई तो राज्य में शराब घोटाले से भी बड़ा कांड हो सकता है।

    Also Read : 10 साल बाद भी नहीं बच पायेंगे गुनहगार, महिला अपराध में अब हर हाल में होगी सजा

    Office-bearers set their sights on the government's ₹100 crore... Gearing up for a free-for-all! सरकार के 100 करोड़ पर पदाधिकारियों की नजर... बंदरबांट की तैयारी !
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में विकास की बड़ी छलांग, रेड कॉरिडोर में 103 करोड़ की सड़क
    Next Article ट्रेजरी घोटाले की जांच का असर, झारखंड पुलिस की सैलरी अटकी

    Related Posts

    झारखंड

    कांग्रेस का विरोध नहीं आया काम, परिमल नथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी

    June 10, 2026
    क्राइम

    बरही के विक्की सोनी ह’त्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार के दो शूटर गिरफ्तार

    June 10, 2026
    झारखंड

    राज्य सूचना आयोग को मिले चार नए आयुक्त, राज्यपाल ने नियुक्ति को दी स्वीकृति

    June 10, 2026
    Latest Posts

    कांग्रेस का विरोध नहीं आया काम, परिमल नथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी

    June 10, 2026

    बरही के विक्की सोनी ह’त्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार के दो शूटर गिरफ्तार

    June 10, 2026

    राज्य सूचना आयोग को मिले चार नए आयुक्त, राज्यपाल ने नियुक्ति को दी स्वीकृति

    June 10, 2026

    परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    June 10, 2026

    चलती स्कूटी पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद कटा 5 हजार का चालान

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.