Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»सर्व पितृ अमावस्या पर पितरों को लगाएं शाही खीर का भोग
    धर्म/ज्योतिष

    सर्व पितृ अमावस्या पर पितरों को लगाएं शाही खीर का भोग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2022Updated:September 25, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    शाही खीर रेसिपी : सर्व पितृ अमावस्या पितृ पक्ष का आखिरी दिन होता है और इसका विशेष महत्व माना गया है. इस दिन सभी ज्ञात एवं अज्ञात पितरों का श्राद्ध कर्म किया जा सकता है. अपने दिवंगत पूर्वजों को आप इस दिन शाही खीर का भोग लगा सकते हैं. शाही खीर स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होती है. आज हम आपको शाही खीर बनाने की बेहद सिंपल रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप शाही खीर आसानी से बना सकते हैं.
    शाही खीर बनाने के लिए चावल के साथ ही दूध और ड्राई फ्रूट्स का प्रयोग किया जाता है. शाही खीर एक पारंपरिक भारतीय स्वीट डिश है जिसे लगभग सभी घरों में किसी खास मौके पर बनाया जाता है. आइए जानते हैं शाही खीर बनाने की विधि. शाही खीर बनाने के लिए सामग्री
    दूध – 1 लीटर
    चावल – 1/2 कप
    किशमिश – 2 टेबलस्पून
    बादाम कटी – 15-16
    केसर – 7-8 धागे
    मखाने – 1/2 कप
    काजू – 8-10
    इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
    चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)

    शाही खीर बनाने की विधि
    स्वाद से भरपूर शाही खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ कर कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें. अब बादाम, काजू और मखाने के टुकड़े कर लें. अब एक बर्तन में दूध डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब दूध में पहला उबाल आ जाए तो भिगोए हुए चावल को दूध में डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिला दें.

    दूध चावल को 7-8 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें जिससे चावल अच्छी तरह से पक जाएं. इसके बाद गैस की फ्लेम धीमी कर इसमें इलायची पाउडर और चीनी मिक्स कर दें. 1-2 मिनट तक और पकाने के बाद इसमें किशमिश, काजू, बादाम और मखाने डाल दें. अब बर्तन को ढककर खीर को 5 मिनट तक धीमी आंच पर और पकने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें. आपकी स्वाद से भरपूर शाही खीर भोग के लिए तैयार हो गई है. आप चाहें तो इसे कुछ वक्त के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख सकते हैं. इससे खीर का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा : हत्या के 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाठी, बाइक और 7 मोबाइल बरामद
    Next Article रांची : छोटे भाई ने बड़े भाई की टांगी से प्रहार कर हत्या की, इलाके में सनसनी फैला

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: श्रावणी मेले के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.