Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जनसुनवाई का उद्देश्य समस्याओं का आन द स्पॉट समाधान : रामेश्वर
    झारखंड

    जनसुनवाई का उद्देश्य समस्याओं का आन द स्पॉट समाधान : रामेश्वर

    Team JoharBy Team JoharMay 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा। कुडू प्रखंड परिसर के सभागार में शनिवार को स्थानीय विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की निगरानी में जनसुनवाई हुई। जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने लिखित रूप से अपनी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा तथा समाधान की मांग की।

    मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजनों है सीधा संवाद तथा जनता की समस्याओं का आन द स्पॉट समाधान करना है। कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि पार्टी के मंत्री तथा विधायक प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक जनसुनवाई करेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

    जनसुनवाई कार्यक्रम में पीसीसी सड़क निर्माण, सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने, भूमि विवाद से संबंधित मामले, नया ट्रांसफार्मर लगाने, पेयजल की व्यवस्था करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, पेंशन से संबंधित मामले, बैंक से संबंधित मामले, धान खरीदी के बाद किसानों को द्वितीय किस्त का भुगतान नहीं होने तथा पेयजल को लेकर चापानल लगाने से संबंधित मामले आए। लगभग सभी मामलों का समाधान आन द स्पॉट कराया गया।

    बाल विकास परियोजना कार्यालय ने एक दर्जन ट्राइसाइकिल, मनरेगा के तहत बिरसा मुंडा हरित क्रांति योजना के लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : हरमू के कार्तिक उरांव चौक के समीप ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक की मौत
    Next Article रामगढ़ : एलआईसी ऑफिस और कोहिनूर ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार, दो देसी कट्टा, चार जिंदा गोली बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.