Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»किरपा करहु दीन के दाते मेरा गुण अवगुण न विचारो कोई…
    ट्रेंडिंग

    किरपा करहु दीन के दाते मेरा गुण अवगुण न विचारो कोई…

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा गुरुवार को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में तीसरे दिन सुबह 5.15 बजे गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब के दर्शन पार्किंग गेट से निकलकर हरीश नागपाल,सरदार सुरजीत सिंह,पूर्व पार्षद देवराज खत्री,सुभाष बजाज,हीरा झंडई,मनीष सरदाना के आवास,होलाराम तेहरी की गली तथा विवेकानंद हॉस्पिटल से होते हुए सुबह 7:45 बजे गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट पहुंचकर विसर्जित हो गई.

    फेरी मे बबली दुआ,गीता कटारिया,शीतल मुंजाल,मंजीत कौर,रेशमा गिरधर,नीता मिढ़ा,इंदु पपनेजा,बबिता पपनेजा,पाली मुंजाल ने ” किरपा करहु दीन के दाते मेरा गुण अवगुण न विचारो कोई ……………” एवं ” जिनि कीआ सोइ प्रभ जानै हरि का महल अपारा, भगति करि हरि के गुण गावा नानक दास तेरा………..” तथा ” कोई बोलै राम राम कोई खुदाए कोई सेवै गुसईआ कोई अलाहि……….” जैसे कई शबद गायन कर साध संगत कॉलोनी का भ्रमण किया. सरदार भूपिदंर सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की तथा मनीष मिढा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की. श्रद्धालुओं ने रास्ते की साफ सफाई तथा पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर फेरी का श्रद्धा भाव से स्वागत किया.

    आज की फेरी में अर्जुन दास मिढा,अशोक गेरा,हरगोबिंद सिंह,मोहन काठपाल,अनूप गिरधर,विनोद सुखीजा,जीवन मिढ़ा,मोहन काठपाल,महेंद्र अरोड़ा,राकेश गिरधर,रमेश तेहरी,जीतू अरोड़ा,रमेश गिरधर,आशु मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,राजेन्द्र मक्कड़,रमेश पपनेजा,इन्दर मिढ़ा,हरीश तेहरी,भरत गाबा,पंकज मिढ़ा,पाली मुंजाल,अमर मदान,बसंत काठपाल,हरीश मिढ़ा,हरविंदर सिंह,प्रकाश गिरधर,गौरव मिढ़ा,अमन डावरा,पियूष मिढ़ा,उमेश मुंजाल,गुलशन मिढ़ा,कमल धमीजा,कमल मुंजाल,मनीष गिरधर,सूरज झंडई,रौनक ग्रोवर,अमन सचदेवा, ज्ञान मादन पोत्रा,प्रवीण मुंजाल समेत अन्य शामिल थे.

    23 नवंबर को प्रभात फेरी का अंतिम दिन

    सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि 19 नवंबर,रविवार को प्रभात फेरी बरियातू स्थित रामेश्वरम जाएगी तथा 22 नवंबर को प्रभात फेरी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पिस्का मोड़ जाएगी तथा 23 नवंबर को प्रभात फेरी का अंतिम दिन है,इस दिन प्रभात फेरी मेन रोड श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा जाएगी और इसके साथ ही श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में निकाली जा रही शहर की तमाम प्रभातफेरियों का समापन हो जाएगा.

    25 नवंबर को सजेगा विशेष दीवान

    25 नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा विशेष भव्य दीवान सजाया जाएगा. जिसमें विश्व प्रसिद्ध रागी जत्था भाई अमरजीत सिंह तान एवं भाई अमनदीप सिंह, लुधियाना वाले तथा भाई ओंकार सिंह दरबार साहिब,अमृतसर वाले शबद गायन करेंगे. इसी दिन दोपहर 2:30 बजे गुरुद्वारा मैदान से ही भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पुष्प सवारी पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा.

    इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर बस हादसे में अबतक 39 लोगों की मौत, 17 घायल

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर बस हादसे में अबतक 39 लोगों की मौत, 17 घायल
    Next Article पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.