Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान महारैली कल, जुटेंगे इंडी गठबंधन के दिग्गज, सीएम चंपाई ने लिया तैयारियों का जायजा  
    झारखंड

    प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान महारैली कल, जुटेंगे इंडी गठबंधन के दिग्गज, सीएम चंपाई ने लिया तैयारियों का जायजा  

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : 21 अप्रैल रविवार को प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान महारैली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. झामुमो की ओर से आयोजित इस उलगुलान महारैली में इंडिया ब्लॉक के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, लालू यादव, तेजस्वी यादव, फारूख अब्दुल्ला, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, कल्पना सोरेन, उद्धव ठाकरे की प्रतिनिधि सुनीता चतुर्वेदी एक मंच से उलगुलान महारैली को संबोधित करेंगे. वहीं मोदी सरकार के खामियों को उजागर करने का काम किया जाएगा. इसके लिए जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी, सीपीआई माले के अलावा अन्य दलों के नेता एकजुट हैं. वहीं पहले चरण के चुनाव के बाद यह झारखंड के लिए चुनावी शंखनाद होगा.

    मुख्यमंत्री ने खुद लिया तैयारियों का जायजा

    न्याय उलगुलान महारैली की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन खुद प्रभात तारा मैदान पहुंचे. इस बीच मुख्यमंत्री मीडिया से भी रूबरू हुए. उन्होंने कहा कि हम लोग केंद्र सरकार के नीतियों का पोल खोलने का काम करेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर जनता में काफी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी.

    दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष कर चुका है महारैली

    बता दें कि इससे पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र की मोदी सरकार, भाजपा और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप की महारैली हुई थी. इस महारैली में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पहली बार जनता के बीच जाकर एक साथ मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला था. अब 21 अप्रैल 2024 को दूसरा मौका होगा जब कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल एक मंच से उलगुलान करेंगी. उलगुलान महारैली को लेकर रांची झामुमों के झंडे से पट गया है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की साथ वाली तस्वीर के बैनर-पोस्टर शहर में जगह-जगह लगाये जा रहे हैं.

    ये भी पढ़ें : लोस चुनाव : बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जुटान, सांसद बोले अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं

    jharkhand Jmm Johar Live Kalpana Soren Maharally Prabhat Tara rally ranchi Sunita Kejriwal Trending News कल्पना सोरेन जोहार लाइव झामुमो झारखंड ट्रेंडिंग खबर प्रभात तारा महारैली रांची रैली सुनीता केजरीवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोस चुनाव : बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जुटान, सांसद बोले अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं
    Next Article लोकसभा चुनाव : उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक संग विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा, दिए कई निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026
    जामताड़ा

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026
    चतरा

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026
    Latest Posts

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.