Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»बेतला नेशनल पार्क में अब केवल खुले वाहनों से होगी सैर, बंद गाड़ियों पर रोक
    Uncategorized

    बेतला नेशनल पार्क में अब केवल खुले वाहनों से होगी सैर, बंद गाड़ियों पर रोक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बेतला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar/Palamu : बेतला नेशनल पार्क में अब पर्यटक केवल खुले वाहनों से ही वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। पार्क प्रबंधन ने बंद वाहनों जैसे कार, स्कॉर्पियो, एसयूवी, एमयूवी, बीएमडब्ल्यू, हुंडई और थार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यह नियम बारिश के बाद पार्क के दोबारा खुलने पर लागू होगा। इस संबंध में बेतला नेशनल पार्क की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

    किराए पर लेने होंगे खुले वाहन

    नोटिस के अनुसार पर्यटकों को अब पार्क में सैर के लिए खुले वाहन किराए पर लेने होंगे। बंद गाड़ियों को किसी भी हाल में पार्क में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस निर्देश के बाद आसपास के गांववाले अपने वाहनों को खुले वाहनों में मॉडिफाई करने में जुट गए हैं।

    सैर होगी महंगी

    खुले वाहनों से जंगल की सैर करने वाले पर्यटकों को अब ज्यादा एंट्री फीस देनी होगी। पहले बंद वाहनों से आने वाले सैलानी कम फीस देकर पार्क में घूम सकते थे, लेकिन अब उन्हें खुले वाहन किराए पर लेने पड़ेंगे, जिससे सैर महंगी हो जाएगी। इस मुद्दे पर अगले दो दिनों में पार्क प्रबंधन और स्थानीय लोगों के साथ बैठक होगी।

    पार्क फिलहाल बंद

    बता दें कि बेतला नेशनल पार्क अभी बंद है। तीन महीने की बंदी के बाद जब यह पार्क खुलेगा, तो नए नियमों के साथ पर्यटकों के लिए रौनक बढ़ेगी। वन विभाग का कहना है कि यह बदलाव वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यटकों के बेहतर अनुभव के लिए किए जा रहे हैं।

    Also Read : बोकारो में जंगली हाथियों का उत्पात, घर और फसलें बर्बाद, ग्रामीणों ने छत पर चढ़कर बचाई जान

    Betla National Park closed vehicles are completely banned in Betla National Park Latehar/Palamu News Now only open vehicles will be allowed to visit Betla National Park some changes have been made in Betla National Park spread across Latehar-Palamu बेतला नेशनल पार्क बेतला नेशनल पार्क में अब केवल खुले वाहनों से होगी सैर बेतला नेशनल पार्क में बंद गाड़ियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा लातेहार-पलामू में फैला बेतला नेशनल पार्क में किये गए कुछ बदलाव लातेहार/पलामू न्यूज़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में जंगली हाथियों का उत्पात, घर और फसलें बर्बाद, ग्रामीणों ने छत पर चढ़कर बचाई जान
    Next Article झारखंड में गोवर्धन योजना से बायोगैस उत्पादन को बढ़ावा, पांच जिलों में नए प्लांट

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.