Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में अब सीआरपीएफ की 2 कंपनी संभालेगी सुरक्षा की कमान, सोशल मीडिया पर पैनी नज़र
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अब सीआरपीएफ की 2 कंपनी संभालेगी सुरक्षा की कमान, सोशल मीडिया पर पैनी नज़र

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • हर चौक चौराहों पर तैनात रहेंगे सीआरपीएफ के जवान

    रांची। लॉक डाउन का राजधानी में सख्ती से पालन नही होने पर अब सीआरपीएफ को उतारा गया है। सड़कों पर सीआरपीएफ के जवान अब सुरक्षा की कमान संभालेंगे। रांची के अलग-अलग चौक चौराहों पर इन जवानों को लगाया जा रहा है। दो कंपनी सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया जा रहा है। उक्त जानकारी डीजीपी एमवी राव ने पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा है कि कानून तोड़ने वाले और सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सोमवार को झारखंड मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए यह बार-बार अपील की जा रही है कि हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बार-बार अपने हाथों को धोये, या सैनिटाइजर का उपयोग करें।

    यदि किसी को लगता है कि वे संक्रमित व्यक्ति के साथ बैठे हैं और उन्हें यह जानकारी मिलती है कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गया है, तो खुद सूचना दें, उसकी जांच होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज को घृणा से देखने की जरूरत नहीं है, यह वायरस है, कोई भी किसी तरीके से संक्रमित हो जाता है, इसलिए सामाजिक दूरी का पालन करें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें, घबराने की जरूरत नहीं है। सभी से अपील की है कि वे अपने परिवार और खुद के स्वास्थ्य के लिए आगे बढ़कर सहयोग करें।

    • कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    डीजीपी ने कहा कि कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया के दुरुपयोग अथवा अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वाला कोई भी व्यक्ति बच नहीं सकता है।

    • हॉटस्पॉट के अलावा अन्य जगहों पर होगी जवानों की तैनाती

    एसएसपी अनीस गुप्ता इन जवानों को हॉटस्पॉट के अलावा अन्य जगहों पर लगायेंगे। ताकि, सख्ती से नियम का पालन हो सकें। बिना कारण सड़कों पर घूमने वाले अब बच नही पायेंगे। इनसे अब सख्ती से पेश आने का समय आ गया है। ताकि, कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकें।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से की बात, लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं कई राज्य

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.