Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में अब जमीन और फ्लैट खरीदना हुआ महंगा, एक अगस्त से होगी 10% की बढ़ोतरी
    झारखंड

    रांची में अब जमीन और फ्लैट खरीदना हुआ महंगा, एक अगस्त से होगी 10% की बढ़ोतरी

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2023Updated:July 1, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के रांची शहरी क्षेत्र में एक अगस्त से जमीन और फ्लैट खरीदना महंगा हो जाएगा। रांची नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्ड, बुंडू नगर पंचायत सहित रातू, कांके, नामकुम, ओरमांझी के कुछ गांव जो सेंसस टाउन में आते हैं, वहां जमीन-फ्लैट के सरकारी वैल्यूएशन में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। सरकारी वैल्यूएशन बढ़ने से जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वालों को नए वैल्यूएशन के आधार पर स्टांप व कोर्ट फीस देनी होगी। जिला निबंधन कार्यालय ने सरकारी वैल्यूएशन तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    वहीं अगले 15 दिनों में सभी क्षेत्रों की नई वैल्यूएशन रिपोर्ट डीसी सह रजिस्ट्रार को भेजी जाएगी। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद नया रेट एक अगस्त से लागू हो जाएगा। मालूम हो कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक दो साल के अंतराल पर सरकारी वैल्यूएशन में बढ़ोतरी होती है, ताकि जमीन-फ्लैट की कीमत को बाजार मूल्य के आसपास लाया जा सके। रांची के शहरी क्षेत्र में एक अगस्त 2021 को नया वैल्यूएशन लागू किया गया था। वर्तमान में उसी वैल्यूएशन के आधार पर जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री हो रही है। यह 31 जुलाई तक चलेगी। एक अगस्त से नए रेट पर रजिस्ट्री होगी।

    जमीन-फ्लैट का नया वैल्यूएशन लागू होने के बाद खरीदार को रजिस्ट्री कराने के लिए स्टांप व कोर्ट फीस अधिक भुगतान करना होगा. उदाहरण के तौर पर वार्ड नंबर 20 के अपर बाजार क्षेत्र की मुख्य सड़क पर जमीन की कीमत 12 लाख रुपये प्रति डिसमिल है। वर्तमान में पांच डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कराने पर 4 प्रतिशत स्टांप व 3 प्रतिशत कोर्ट फीस लगती है. ऐसे में खरीदार के 4.20 लाख रुपये खर्च होंगे, लेकिन नए वैल्यूएशन में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद खरीदार को इसी जमीन की रजिस्ट्री कराने में 4.62 लाख रुपये का स्टांप व कोर्ट फीस देनी होगी। यानी करीब 42 हजार रुपये अधिक खर्च करने होंगे।

     

    Buying flats Buying flats in Ranchi Buying land increase by 10% jharkhand now costlier ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा : नौकरी दिलाने के नाम पर 3.5 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में धीमा हुआ मानसून, 3 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.