Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुख्यात अपराधी मयंक सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस की रिमांड पर
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात अपराधी मयंक सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस की रिमांड पर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मयंक सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : अमन साहू गैंग के कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा उर्फ सुनील कुमार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। मयंक पर राज्य में कई गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। बताया गया है कि उसने अपने गुर्गों के जरिए रेलवे साइडिंग के एक ठेकेदार से रंगदारी की मांग की थी। पुलिस और एटीएस की पूछताछ में मयंक सिंह ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके इकबालिया बयान के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने उसे रेल अदालत में पेश करने का आदेश प्राप्त किया और रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में रिमांड याचिका दायर की। पुलिस की कार्रवाई इतनी तेज थी कि उसके वकीलों को आपत्ति जताने का मौका तक नहीं मिला।

    जेल में रहते हुए भी रच रहा था बड़ी साजिश

    अमन साहू गैंग से जुड़े मयंक सिंह को पुलिस बेहद खतरनाक मान रही है। जेल में रहते हुए भी वह पतरातू प्रखंड समेत भुरकुंडा, भदानीनगर और बरकाकाना क्षेत्रों के ठेकेदारों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही सतर्कता बढ़ा दी गई।

    पुलिस और जेल प्रशासन पर वकील ने लगाए गंभीर आरोप

    मयंक सिंह के वकील हेमंत सिकरवार ने रायपुर उच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान आरोप लगाया कि पुलिस ने रिमांड याचिका पर आपत्ति जताने का मौका नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि 23 दिसंबर की रात जेल मैनुअल की अनदेखी करते हुए मयंक को अचानक छत्तीसगढ़ भेज दिया गया। अब इस मामले में रायपुर उच्च न्यायालय का फैसला सुरक्षित रखा गया है।

    Also Read : सौतेली मां की गला रे’तकर ह’त्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

    Notorious criminal Mayank Singh is in the custody of the Chhattisgarh police. कुख्यात अपराधी मयंक सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस की रिमांड पर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत से चर्च के पुरोहितों और यूथ लीडर्स की भेंट, क्रिसमस की दी बधाई
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 25 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.