जमशेदपुर: पुलिस को चकमा देकर भागने के फिराक में जमशेदपुर के कुख्यात कार्तिक मुंडा की छत से गिरने के कारण मौत हो गयी. घटना के वक्त जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां पुलिस गुप्त सूचना पर उसे पकड़ने पहुंची थी. मृतक कुख्यात दो दर्जन से ज्यादा मामलों में अभी तक फरार चल रहा था. पुलिस ने मानवता दिखाते हुए कुख्यात अपराधी कार्तिक मुंडा को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की टीम उसे बचा नहीं सकी. अब परिजन पुलिस पर इनकाउंटर का आरोप लगाते हुए टीएमएच अस्पताल में हंगामा कर रहे है. पुलिस के वरीय अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
इधर, एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि सरायकेला खरसावां की पुलिस, सोनारी थाना की पुलिस टीम के साथ छापेमारी करने पहुंची थी. पुलिस टीम काफी प्रयास दरवाजा खुलवाने का किया, लेकिन कोई तैयार नहीं हुए. इसी दौरान कुख्यात अपने अपार्टमेंट की बालकनी से दूसरे घर की बालकनी पर छलांग लगाने का प्रयास किया. जिसमें कार्तिक मुंडा का पैर फिसल गया और जमीन पर गिर पड़ा. पुलिस टीम उसे उठाकर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया.
पुलिस से बचने को अपार्टमेंट से लगाई छलांग, कुख्यात अपराधी कार्तिक मुंडा की मौत

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

