Ranchi : राजधानी रांची से एक छोटी बच्ची अदिति के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची के गायब होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और लोगों से मदद की अपील की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची पुलिस ने बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस की ओर से जारी अपील के बाद पूरे इलाके में बच्ची की तलाश को लेकर चिंता का माहौल है। परिवार के लोग भी बच्ची की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


