
- Advertisement -
बोकारो – जिला परिवहन एवं जिला ट्रैफिक विभाग ने इससे संबंधित सभी पेट्रोल पंप संचालकों को नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ की सूचना चस्पा करने के निर्देश दिया है। गुरुवार को यह अभियान नया मोड़ स्थित केबीएल पेट्रोल पंप पर चलाया गया। कुल 113 लोगों का काउंसलिंग किया गया। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी आशीष महली, ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक, परिवहन विभाग के संतोष समेत टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे।ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि जन जागरूकता लाने के लिए यह पहल की जा रही है। दो पहिया वाहन संचालकों से अपील किया कि वह अनिवार्य रूप से हेलमेट पहने। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को इसके लिए निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ का बोर्ड चस्पा करें। बिना हेलमेट के किसी भी दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल नहीं दें। उन्होंने कहा कि अगर पेट्रोल पंप संचालक इस आदेश का पालन नहीं करते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

