Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 7:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»नीतीश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की तीन गुना बढ़ोतरी
    ट्रेंडिंग

    नीतीश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की तीन गुना बढ़ोतरी

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 21, 2025Updated:June 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेला है। नीतीश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में करीब तीन गुना वृद्धि की घोषणा की है। अब राज्य की विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगों को हर महीने 400 रुपये के बजाय 1100 रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे। इस फैसले का दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने स्वागत किया है।

    सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला : डिप्टी CM सम्राट

    डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने CM नीतीश कुमार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा, “वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने का ऐतिहासिक फैसला सरकार ने लिया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं। आज का दिन महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए गौरव का दिन है।”

    मांग से अधिक रुपये देने का फैसला : डिप्टी CM विजय

    वहीं, डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने भी इस फैसले को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा, “सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले 400 रुपये मिलते थे, अब 1100 रुपये दिए जाएंगे। महिला संवाद के दौरान लोगों ने कम से कम 1000 रुपये पेंशन की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उससे भी अधिक 1100 रुपये देने का फैसला लिया है। यह बिहार के लिए गर्व का क्षण है।”

    हर पंचायत में बनेगा विवाह भवन

    इसके साथ ही सरकार ने हर पंचायत में विवाह भवन बनाने का निर्णय भी लिया है। डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि सरकार ने कई अन्य बड़े फैसले लिए हैं, जो बिहार की जनता के लिए हितकारी साबित होंगे। यह कदम नीतीश सरकार की सामाजिक समावेशिता और कल्याणकारी नीतियों को और मजबूत करता है।

    Also Read : पंचायती राज विभाग ने शुरू की सोलर लाइट्स की गुणवत्ता पर व्यापक जांच

    assembly elections Bihar bihar government Bihar Politics Deputy CM Disabled Pension Election Announcement Elections 2025 Financial Assistance government scheme Nitish kumar Pension Hike Pension Scheme Political Strategy Samrat Choudhary Senior Citizen Pension Social Security Pension Scheme Social Welfare Vijay Kumar Sinha Widow Pension आर्थिक सहायता चुनाव 2025 चुनावी घोषणा डिप्टी CM दिव्यांग पेंशन नीतीश कुमार पेंशन योजना पेंशन वृद्धि बिहार बिहार राजनीति बिहार सरकार राजनीतिक रणनीति विजय कुमार सिन्हा विधवा पेंशन विधानसभा चुनाव वृद्धजन पेंशन सम्राट चौधरी सरकारी योजना सामाजिक कल्याण सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकब मनाया जायेगा मुहर्रम, जानें इसका महत्व और इतिहास
    Next Article पिंड्राजोरा में योग दिवस पर कार्यक्रम, बच्चों में दिखा उत्साह

    Related Posts

    झारखंड

    ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत समाधान शिविर में सुनी गयी जन शिकायतें

    June 21, 2025
    झारखंड

    छात्रवृति योजना के लिए छात्र-छात्राओं का जल्द करें चयन: चमरा लिंडा

    June 21, 2025
    झारखंड

    22 जून से आर्द्रा, नहीं होंगे कृषि कार्य, सूर्य के गोचर से मौसम में होगा बड़ा परिवर्तन

    June 21, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास

    June 21, 2025

    ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत समाधान शिविर में सुनी गयी जन शिकायतें

    June 21, 2025

    छात्रवृति योजना के लिए छात्र-छात्राओं का जल्द करें चयन: चमरा लिंडा

    June 21, 2025

    22 जून से आर्द्रा, नहीं होंगे कृषि कार्य, सूर्य के गोचर से मौसम में होगा बड़ा परिवर्तन

    June 21, 2025

    झारखंड में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 134 पदों पर भर्ती, 29 जून से शुरू होगा आवेदन

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.