Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»10 सालों से था संदिग्ध गतिविधियों में शामिल, NIA ने हजारीबाग एसपी को दिया था टास्क
    क्राइम

    10 सालों से था संदिग्ध गतिविधियों में शामिल, NIA ने हजारीबाग एसपी को दिया था टास्क

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2023No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जितेंद्र कुमार

    हजारीबाग : नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने हजारीबाग के एक युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. एनआईए ने उसे आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रहने के मामले में गिरफ्तार किया है. वह हजारीबाग के पेलावल ओपी क्षेत्र के पगमिल आजाद नगर मोहम्मद हाउस के नजदीक का रहने वाला है. उसकी उम्र 30 वर्ष है और बताया जाता है कि पिछले 10 वर्षों से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त था. आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता की जानकारी मिलने के बाद एनआईए ने हजारीबाग एसपी को भी शाहनवाज के ऊपर नजर रखने का टास्क दिया था. लेकिन इस बीच वह कभी हजारीबाग नहीं पहुंचा. दिल्ली में काम करने के बहाने वह अक्सर दिल्ली में रहा करता था. हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने कहा कि दिल्ली में पकड़े गए शाहनवाज का तार हजारीबाग में कितना गहरा है इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

    समाज से रहता था अलग

    शाहनवाज के पिता का नाम शफीक जमा और उसकी मां का नाम हुश्ने अंबर है. मोहल्ले से मिली जानकारी के अनुसार वह अक्सर बाहर ही रहता था. समाज से कटे-कटे रहने के कारण उसकी गतिविधि भी संदिग्ध थी. 31 अक्टूबर 2016 को उसका पासपोर्ट जारी हुआ था. जिसकी वैलिडिटी 30 अक्टूबर 2026 तक है. उसका पासपोर्ट नंबर पी48 21132 है. पासपोर्ट फाइल नंबर आरसी 1060 3 791 680 16 है. रांची से इसका पासपोर्ट जारी है.

    हजारीबाग से आतंकी कनेक्शन

    आतंकी मामलों में पूर्व में भी हजारीबाग का कनेक्शन रहा है. हजारीबाग से आतंकियों का दो दशक से भी पूर्व का संबंध रहा है. देश में हुए कई बड़े आतंकी घटनाओं में हजारीबाग का नाम सामने आया और यहां से आतंकी पकड़े भी गए. पहली बार जनवरी 2002 में हजारीबाग सुर्खियों में आया था, जब कोलकाता के अमेरिकन सेंटर पर आतंकी हमला हुआ. अंतिम बार 2017 में हजारीबाग का आतंकी कनेक्शन तब सामने आया, जब रोहिंग्या मामले में युवाओं को भड़काने और मिजोरम व मणिपुर में खूंखार आतंकवादी संगठन अल कायदा का बेस कैंप बनाने की तैयारी में जुटे संदिग्ध आतंकवादी का झारखंड कनेक्शन सामने आया.

    एजेंसियों से बचने को होटल में शरण

    आतंकवादियों ने जांच एजेंसियों से बचने के लिए हजारीबाग के कचहरी के समीप एक होटल में शरण ली थी. इसका खुलासा एनआइए ने किया था. 2002 में हुए हमले के बाद हजारीबाग में अपने घर में पनाह देने वाला एक राज्य प्रशासनिक सेवा का अधिकारी था. 28 जनवरी 2002 को दो आतंकी सदर थाना क्षेत्र के खिरगांव मुहल्ले में मारे गए थे. इनमें इदरीश और सलीम शामिल थे. सलीम ने बताया था कि दोनों पाकिस्तान से हैं और लश्कर-ए-तोएबा के आतंकी हैं. कोलकाता में 22 जनवरी 2002 को अमेरिकन सूचना केंद्र पर हमला करने में उसका हाथ था.

    शोरूम मालिक का किया था अपहरण

    एनआइए को दिए गए बयान के अनुसार, इसी गुट ने जूता निर्माता कंपनी खादिम के शो-रूम मालिक पार्थो राय का जमशेदपुर से अपहरण भी किया था. हजारीबाग में मारे गए दोनों आतंकियों के पास से कोलकाता-गया का रेलवे टिकट, नालंदा से बनाया गया ड्राइविंग लाइसेंस, दिल्ली से लूटी गई जेन कार, हजारीबाग के दीक्षित गैस एजेंसी का गैस कार्ड मिला था. इसी तरह 29 फरवरी 2012 को हजारीबाग स्थित पगमिल मोहल्ले के कश्मीर हाउस से लश्कर के आतंकी तौफिक को गिरफ्तार किया गया था. उसकी निशानदेही पर दिल्ली में उसके एक साथी एहतेशाम को गिरफ्तार किया गया था. तौफिक ने इंटर की पढ़ाई मांडू कॉलेज से की थी और संत कोलंबा कॉलेज में पार्ट वन की पढ़ाई कर रहा था. रोहिग्यां मामले में गिरफ्तार अलकायदा से जुड़े संदिग्ध आतंकी समीउल रहमान उर्फ हमदान उर्फ शुमोन हक उर्फ राजू भाई ने गिरफ्तारी के बाद खुद स्वीकार किया कि वह पहचान छिपाकर हजारीबाग के एक होटल में कुछ दिनों तक ठहरा था. दिल्ली में हमदान को गिरफ्तार करने के बाद एनआइए टीम जांच के सिलसिले में उसे लेकर रांची आयी थी. जहां उसने माना था कि हजारीबाग के एक होटल को भी उसने अपना ठिकाना बनाया था. होटल में हमदान ने किशनगंज से जारी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था.

    कई बार जेल गया था हमदान

    मिजोरम एवं मणिपुर में खूंखार आतंकवादी संगठन अल कायदा का बेस कैंप बनाने की तैयारी के दौरान गिरफ्तार किए गए आतंकी हमदान कई बार जेल जा चुका है. जानकारी में ये बातें भी सामने आयी थीं कि वह दक्षिण अफ्रीका और सीरिया की भी यात्रा इस्लाम के प्रचार के लिए कर चुका था. मूल रूप से वह बांग्लादेश का रहने वाला था. पूरा परिवार उसके साथ लंदन के 96 रेडमान हाउस, पोर्ट पूल लेन में रहता था. उसने पढ़ाई-लिखाई लंदन में ही की थी. अब एक बार फिर से हजारीबाग के शाहनवाज को दिल्ली में पकड़े जाने के बाद आतंकियों से जुड़े तार का बड़ा खुलासा होने की संभावना प्रबल हो गई है. 2022 में पटना में पकड़ा गया एक जमादार हजारीबाग में पोस्टेड था. इस दौरान उसकी गतिविधि भी संदिग्ध थी और उसने आतंकी जाल फैला रखा था. जिसका केंद्र पटना को बनाया था.

     

     

    10 साल Nia आतंकी एसपी जोहार लाइव टास्क दिल्ली से गिरफ्तार नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी युवक संदिग्ध गतिविधि हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवेतन भुगतान पर रोक का विरोध, 12 से 14 अक्टूबर तक कोयला मजदूरों की हड़ताल
    Next Article पति की सांसे रुकी, वियोग में पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ निकली दोनों की अंतिम यात्रा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.