Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Oct, 2025 ♦ 10:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भ्रष्टाचार के आरोप में आईपीएस विशाल गर्ग सस्पेंड, एमएचए ने की कार्रवाई
    देश

    भ्रष्टाचार के आरोप में आईपीएस विशाल गर्ग सस्पेंड, एमएचए ने की कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2023Updated:April 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) के एक अधिकारी को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त अधिकारी एसपी रैंक के हैं और कई अहम मामलों की जांच का नेतृत्व कर चुके हैं। बर्खास्त अधिकारी की पहचान विशाल गर्ग के रूप में हुई है, जो कि फिलहाल एनआईए के दिल्ली मुख्यालय में तैनात थे।

    बता दें कि बर्खास्त किए गए एनआईए के अधिकारी विशाल गर्ग पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। साल 2019 में गर्ग और दो अन्य अधिकारियों निशांत और मिथिलेश पर कथित तौर पर एक बिजनेसमैन से दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। दरअसल मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से जुड़े आतंकी फंडिंग के एक मामले में बिजनेसमैन पर आरोप लगे थे। एनआईए अधिकारियों ने बिजनेसमैन का नाम जांच से हटाने के नाम पर दो करोड़ रुपए रिश्वत की मांग की थी। निशांत और मिथिलेश उस वक्त एनआईए की इंटेलीजेंस एंड ऑपरेशन विंग में तैनात थे।

    हालांकि साल 2020 में विशाल गर्ग को फिर से बहाल कर दिया गया और दो अन्य अधिकारियों को भी क्लीन चिट दे दी गई। इसके बाद विशाल गर्ग को लखनऊ से ट्रांसफर करके दिल्ली मुख्यालय भेज दिया गया और ट्रेनिंग इंचार्ज बना दिया गया।

    बर्खास्त अधिकारी विशाल गर्ग कई अहम मामलों की जांच का नेतृत्व कर चुके हैं। गर्ग साल 2007 में हुए समझौता एक्सप्रेस और अजमेर ब्लास्ट केस के मुख्य जांच अधिकारी थे। इन मामलों में स्वामी असीमानंद और अन्य को रिहा किया जा चुका है। गर्ग एनआईए में आने से पहले बीएसएफ में सेवाएं दे चुके हैं और एनआईए में शामिल किए गए शुरुआत अफसरों में से एक हैं।

    #National News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 63 नए मरीज मिले
    Next Article मन की बात’ के 23 करोड़ नियमित श्रोता, 96 प्रतिशत जनता इस लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम से परिचित

    Related Posts

    देश

    UPSC का बड़ा फैसला : प्रारंभिक परीक्षा के बाद जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की

    October 4, 2025
    देश

    जुबिन गर्ग की मौ’त : ऑटोप्सी रिपोर्ट में डूबने की पुष्टि, असम से चार गिरफ्तार

    October 3, 2025
    देश

    राष्ट्रपति ने इन चार देशों के राजदूतों के परिचय पत्र ग्रहण किए

    October 3, 2025
    Latest Posts

    पूर्व महालेखाकार और कांग्रेस नेता बेंजामिन लकड़ा का निधन, रांची में ली अंतिम सांस

    October 4, 2025

    UPSC का बड़ा फैसला : प्रारंभिक परीक्षा के बाद जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की

    October 4, 2025

    पटना में BPSC अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन आज, छात्र नेता दिलीप कुमार हिरासत में

    October 4, 2025

    झारखंड में बारिश का कहर, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से मौसम साफ होने की उम्मीद 

    October 4, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 04 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.