Johar Live Desk : न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने भारत दौरे के लिए अपनी वनडे और टी20 टीमों की घोषणा कर दी है। दौरा 11 जनवरी से वडोदरा में तीन वनडे मैचों से शुरू होगा, जबकि 21 जनवरी से नागपुर में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे में कई युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका मिला है। सबसे खास नाम लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज जेडेन लेन्नॉक्स का है, जो पहली बार सीनियर टीम में शामिल हुए हैं। उनके अलावा अनकैप्ड खिलाड़ियों में बोलिंग ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क, लेग-स्पिन ऑलराउंडर अदिथ्या अशोक, सीम-बोलिंग ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज माइकल रे शामिल हैं।
View this post on Instagram
वनडे सीरीज से विलियमसन बाहर
वनडे टीम की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल करेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर ग्रोइन इंजरी से उबर रहे हैं। सैंटनर टी20 सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे। टी20 स्क्वॉड में नए चेहरे बेवॉन जैकब्स और टिम रॉबिन्सन हैं, जबकि मार्क चैपमैन और मैट हेनरी की वापसी हुई है। वनडे सीरीज में केन विलियमसन नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह साउथ अफ्रीका की एसए20 लीग में भाग लेंगे। इसके अलावा नाथन स्मिथ, विलियम ओरूर्के और ब्लेयर टिक्नर भी इंजरी के कारण बाहर हैं।
वनडे स्क्वॉड :
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिच हे (विकेटकीपर), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फॉल्क्स, काइल जैमीसन, निक केली, हेनरी निकोल्स, जेडेन लेनॉक्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग।
टी20 स्क्वॉड :
मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, मार्क चैपमैन, काइल जैमीसन, बेवॉन जैकब्स, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी।
Also Read : निर्माणाधीन एथनॉल प्लांट से मजदूर का श’व बरामद


