Johar Live Desk : शीत ऋतु के आगमन के साथ ही श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन समय में बदलाव कर दिया गया है। अब श्रद्धालु सुबह 7 बजे से मंदिर में दर्शन कर सकेंगे, जबकि दर्शन की अवधि रात 9 बजे तक रहेगी। इस बदलाव का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौसम के अनुसार समय निर्धारित करना है।
राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मंगला आरती का समय अब सुबह 4:30 बजे होगा, जो पहले सुबह 4 बजे होती थी। इसके बाद श्रृंगार आरती सुबह 6:30 बजे होगी, जबकि पहले यह 6 बजे होती थी। दर्शन मार्ग से प्रवेश सुबह 6:30 बजे शुरू होता था, जिसे अब सुबह 7 बजे कर दिया गया है।
दोपहर 12 बजे भोग आरती होती है, जिसके दौरान दर्शन बंद रहते हैं और मंदिर के पट 12:30 से 1 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से दर्शन फिर से शुरू होंगे। शाम को रात 9 बजे दर्शन समाप्त हो जाएंगे और 9:30 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

Also Read : कोडरमा में फिर लौटा हाथियों का आतंक : जयनगर के गांवों में 40 हाथियों का झुंड, वन विभाग अलर्ट
Also Read : हजारीबाग में भीषण लगी आग, दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक
Also Read : पटना के बेऊर जेल में छापेमारी से हड़कंप, मोबाइल फोन और ईयरबड बरामद
Also Read : दुमका एयरपोर्ट परिसर में लगी आ’ग, दमकल टीम ने काबू पाया
Also Read : ACB की जांच में खुलासा : विनय सिंह ने दुबई में इन्वेस्ट किए करोड़ों रुपए