Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jun, 2026 ♦ 11:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»कोडरमा में इस गांव में दिखा 40 हाथियों का झुंड, वन विभाग अलर्ट
    कोडरमा

    कोडरमा में इस गांव में दिखा 40 हाथियों का झुंड, वन विभाग अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2025Updated:October 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : झारखंड के कोडरमा जिले में एक बार फिर हाथियों का आतंक लौट आया है। बीती देर रात जयनगर प्रखंड के गड़गी गांव के आसपास करीब 40 हाथियों का झुंड देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम रातभर हाथियों को खदेड़ने में जुटी रही। हालांकि, अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

    चार महीने पहले मचाई थी तबाही

    चार महीने पहले भी जयनगर और मरकच्चो प्रखंड में हाथियों के झुंड ने भारी नुकसान पहुंचाया था। उस दौरान फसलों को रौंदने के साथ-साथ कई गरीब परिवारों के घर तोड़ दिए गए थे। तीन महीने तक चले इस उत्पात में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की जान गई थी। लंबे प्रयासों के बाद वन विभाग ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा था।

    ग्रामीणों ने जलाए मशाल, वन विभाग सक्रिय

    गड़गी गांव के पास हाथियों का झुंड देखा गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी और आग जलाकर हाथियों को गांव में घुसने से रोकने की कोशिश की। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ दिया। फिलहाल झुंड आसपास के इलाकों में घूम रहा है। दिन में हाथियों को खदेड़ना खतरनाक हो सकता है, इसलिए एक विशेष दल उनकी निगरानी कर रहा है।

    धान की फसल पर मंडराया खतरा

    इस समय धान की फसल कटाई के लिए तैयार है। किसानों को डर है कि अगर हाथी खेतों में घुस गए तो पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात में समूह में रहकर काम करने की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि रात होते ही विशेष अभियान चलाकर हाथियों को जंगल की ओर भगाया जाएगा।

    Also Read : हजारीबाग में भीषण लगी आग, दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक

    A herd of 40 elephants was spotted in this village in Koderma Elephant terror returns to Koderma: A herd of 40 elephants invades villages in Jaynagar forest department on alert कोडरमा में इस गांव में दिखा 40 हाथियों का झुंड कोडरमा में फिर लौटा हाथियों का आतंक : जयनगर के गांवों में 40 हाथियों का झुंड वन विभाग अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में भीषण लगी आग, दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक
    Next Article शीत ऋतु में मंदिर में नया बदलाव: अब सुबह 7 बजे से शुरू होंगे रामलला के दर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में रेलवे पुल के नीचे मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी

    June 6, 2026
    झारखंड

    रांची नगर निगम के 450 पेंशनधारियों की बढ़ी परेशानी, दो महीने से नहीं मिली पेंशन

    June 6, 2026
    झारखंड

    SAIL और BHEL को केंद्र की सख्त चेतावनी, महारत्न दर्जे पर मंडराया संकट

    June 6, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में रेलवे पुल के नीचे मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी

    June 6, 2026

    रांची नगर निगम के 450 पेंशनधारियों की बढ़ी परेशानी, दो महीने से नहीं मिली पेंशन

    June 6, 2026

    SAIL और BHEL को केंद्र की सख्त चेतावनी, महारत्न दर्जे पर मंडराया संकट

    June 6, 2026

    मानसून की आहट : झारखंड में अगले चार दिन गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

    June 6, 2026

    तिलैया डैम में नहाने के दौरान हादसा, बिहार के इंजीनियर की गई जान

    June 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.