Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»नेहा कक्कड़ ने मेलबर्न कॉन्सर्ट की सारी कहानी बनाई झूठी, रैपर ने बताया सच…
    मनोरंजन

    नेहा कक्कड़ ने मेलबर्न कॉन्सर्ट की सारी कहानी बनाई झूठी, रैपर ने बताया सच…

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: नेहा कक्कड़ मार्च में तब सुर्खियों में आ गईं, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो में सिंगर अपने एक विदेशी कॉन्सर्ट में रोते हुए ऑडियंस से माफी मांगती नजर आई थीं। नेहा कक्कड़ अपने मेलबर्न के कॉन्सर्ट में कथित तौर पर तीन घंटे की देरी से पहुंची थीं। नेहा को 7.30 पर स्टेज पर होना था, लेकिन सिंगर 10 बजे के बाद पहुंचीं, जिसके बाद ऑडियंस सिंगर से नाराज हो गई। ऐसे में सिंगर ने स्टेज पर आते ही सारा ठीकरा ऑर्गनाइजर्स पर फोड़ दिया और दावा किया कि आयोजकों ने बेसिक सुविधाएं भी नहीं दीं, जिसके चलते उनकी टीम को मुश्किलों को सामना करना पड़ा। इसके बाद ऑर्गनाइजर्स ने नेहा के इस वायरल वीडियो पर रिएक्शन देते हुए सिंगर की पोल खोली थी और अब ऑस्ट्रेलियाई इवेंट प्लानर पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने नेहा के दावों को झूठा बताते हुए अपनी बात रखी है।

    नेहा ने कम भीड़ के सामने परफॉर्म करने से किया इनकार
    सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए रैपर और इवेंट होस्ट पेस डी ने मेलबर्न कॉन्ट्रोवर्सी पर बात की और कहा- “मेलबर्न के बीट प्रोडक्शन ने ही नेहा कक्कड़ को आमंत्रित किया था। अब जब दोनों पक्ष आगे आए हैं और खुलकर बात की है, तो हम क्यों नहीं कर सकते? हम वहां थे और हमने सबकुछ देखा। मैंने प्रीत पाबला भाई से बात की, जो इवेंट के ऑर्गनाइजर थे। मैंने उनसे सब कुछ पूछा। वह बहुत अच्छे और सच्चे इंसान हैं। तभी मुझे पता चला कि वह समय पर नहीं पहुंची और कई बार देरी हुई। उन्होंने मुझे बताया कि वह लगातार यही कहती रहीं- ‘मैं अभी नहीं जाऊंगी, मैं यह नहीं करूंगी।”

    निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से पहुंचीं नेहा

    पेस डी के दावे का समर्थन करते हुए बिक्रम सिंह रंधावा ने कहा- “भीड़ तैयार थी और इस उम्मीद के साथ लगातार नेहा का नाम लेते हुए चीयर कर रही थी कि वह जल्दी ही स्टेज पर आएंगी। लेकिन वह रात 10 बजे आईं – जो कि निर्धारित समय शाम 7:30 बजे था। नेहा निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से पहुंचीं। इसलिए भीड़ परेशान और नाराज हो गई। ऑस्ट्रेलिया में लोग अपने समय की कद्र करते हैं। लोगों ने अपने परिवार के साथ आने के लिए खास प्रयास किए थे। कुछ लोगों ने तो 300 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के टिकट भी खरीदे थे – जो कि करीब 15,000 से 16,000 रुपये के बीच है।”

    ऑर्गनाइजर्स पर नेहा ने लगाए थे आरोप

    पेस डी ने यह भी खुलासा किया कि ऑर्गनाइजर्स से कथित तौर पर नेहा ने कहा था, “केवल 700 लोग? जब तक और लोग नहीं आ जाते और यह जगह भर नहीं जाती, मैं परफॉर्मेंस करने नहीं करने जा रही हूं।” बता दें, नेहा ने आयोजकों पर बकाया भुगतान किए बिना भागने, उनके बैंड के लिए खाने, होटल या पानी की व्यवस्था नहीं करने और शो के बारे में कम्यूनिकेट करने में चूक का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि वेंडर्स को भुगतान न करने के कारण साउंड चेक में देरी हुई।

    नेहा के आरोपों का पेस डी ने किया खंडन

    लेकिन पेस डी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा, “यह इतना बड़ा शो था, पूरा टेक राइडर अपनी जगह पर था। शुरुआती कार्यक्रम थे, और सभी ने प्रदर्शन किया। उनका माइक और पूरा सेटअप पूरी तरह से तैयार था। इसलिए वह जो बातें कह रही थीं, वे सच नहीं लगतीं, क्योंकि हमने अपनी आंखों से देखा कि सब कुछ ठीक से सेट किया गया था।”

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिषेक उपमन्यु ने किया पाकिस्तान का समर्थन, बढ़ी मुश्किल…
    Next Article मोदी सरकार का बड़ा फैसला : देश में होगी जातिगत जनगणना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला समानता दिवस : गांव की चौपाल से खेल के मैदान तक, झारखंड की बेटियों का बढ़ता कदम

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अखाड़े की चैंपियन से आंदोलन की आवाज तक, विनेश फोगाट का सफर क्यों है खास… जानें पूरी कहानी

    August 25, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फांसी के तख्ते तक साथ रहे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, लेकिन संस्कृत पढ़ने वाला राजगुरु क्रांतिकारी कैसे बना?

    August 24, 2026
    Latest Posts

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026

    रांची सदर अस्पताल में मीडिया की नो-एंट्री पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र में सवालों पर रोक क्यों?

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.