Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»पेरिस ओलंपिक में आज रात नीरज चोपड़ा का फाइनल मुकाबला, गोल्ड की उम्मीदों पर नजरें
    खेल-सिनेमा

    पेरिस ओलंपिक में आज रात नीरज चोपड़ा का फाइनल मुकाबला, गोल्ड की उम्मीदों पर नजरें

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पानीपत: हरियाणा के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबला आज, गुरुवार रात 11.40 बजे शुरू होगा. इस बार भी देश को नीरज चोपड़ा से गोल्ड की उम्मीद है. सभी देशवासी रात 11.55 बजे का इंतजार कर रहे हैं.
    बता दें कि 6 अगस्त को गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में पहुंच गए थे. नीरज चोपड़ा को ग्रुप बी में रखा गया था. जहां उन्होंने अपने पहले ही थ्रो में 89.34 मीटर दूर भाला फेंक कर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. ‘मैच का बेसब्री से इंतजार’: नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा ने कहा कि मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. रात 11.55 बजे का बेसब्री से इंतजार है. जैसे ही 11.55 बजे नीरज मैदान में उतरेगा वैसे ही देशवासियों की उम्मीद भरी निगाहें उनके बेटे पर रहेगी.
    नीरज पूरी जी जान लगा देगा. उन्होंने भी घर पर मैच को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है. उन्होंने बताया कि रात के समय गली में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी. कुर्सियां मंगवा ली गई हैं. ‘बच्चा पूरी मेहनत कर रहा है’: नीरज की माता सरोज देवी ने कहा कि तैयारियां बहुत अच्छी चल रही है. बच्चा पूरी मेहनत कर रहा है.
    नीरज से सभी को गोल्ड की उम्मीद है. बाकी मैच के समय ही पता चलेगा कि किस्मत क्या दिलवाएगी. घर में माहौल बहुत अच्छा है. सब अच्छा चल रहा है. गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां: नीरज चोपड़ा ने 2016 में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. 2016 में ही साउथ एशिया गेम्स में गोल्ड मेडल, 2017 में हुई एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल, 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल, 2020 मे टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल, 2022 में हुए डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीता. 2023 में हुए डायमंड लीग में सिल्वर मेडल जीता है.
    2022 में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता और 2023 में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. नीरज अब इन एशियन चैंपियनशिप से लेकर सभी वर्ल्ड चैंपियनशिप के किताब को दो बार हासिल करने के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पानीपत के छोटे से गांव खण्डरा के रहने वाले नीरज चोपड़ा यह किताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे.
    ये भी पढ़ें: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने कहा- ‘मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल के लिए बचाकर रखा है’ – Paris Olympics 2024 ये भी पढ़ें:मैच से 3 दिन पहले बोले थे नीरज चोपड़ा, टोक्यो का इतिहास दोहराने की करूंगा कोशिश, पिता ने कहा फिर गोल्ड लायेगा बेटा – Neeraj Chopra in Final.
    खेल गोल्ड मेडल गोल्डन बॉय जेवलिन थ्रो नीरज चोपड़ा पानीपत पेरिस ओलंपिक फाइनल मुकाबला भारतीय एथलेटिक्स सतीश चोपड़ा सरोज देवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवक्फ कानून संशोधन विधेयक का कांग्रेस करेगी विरोध, राहुल गांधी ने की रणनीति बैठक
    Next Article जदयू नेताओं ने विधायक सरयू राय से की मुलाकात, विधानसभा चुनाव में जीत की उम्मीद

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नेशनल गेम्स में 2.29 करोड़ एडवांस का मामला, सीबीआई केस में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को मिली अग्रिम जमानत

    September 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    Sports Quota: राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए नौकरी के क्या हैं विकल्प? जानें रेलवे से PSU तक

    August 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    मेजर ध्यानचंद: सेना की नौकरी से ओलंपिक तक, कैसे बने भारतीय हॉकी के जादूगर

    August 29, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.