Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»नीरज चोपड़ा ने फिर हासिल किया विश्व रैंकिंग में पहला स्थान, अरशद नदीम चौथे स्थान पर
    खेल-सिनेमा

    नीरज चोपड़ा ने फिर हासिल किया विश्व रैंकिंग में पहला स्थान, अरशद नदीम चौथे स्थान पर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीरज चोपड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर वर्ल्ड एथलेटिक्स की ताजा रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स को पछाड़ते हुए नीरज ने यह मुकाम हासिल किया। नीरज के अब कुल 1445 अंक हैं, जबकि पीटर्स 1431 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

    तीसरे स्थान पर जर्मनी के जूलियन वेबर (1407 अंक) और चौथे स्थान पर पाकिस्तान के ओलंपिक पदक विजेता अरशद नदीम (1370 अंक) हैं। उल्लेखनीय है कि पीटर्स ने पिछले साल 17 सितंबर को ब्रुसेल्स डायमंड लीग फाइनल जीतकर नीरज से नंबर-1 स्थान छीना था, जिसे नीरज ने अब दोबारा हासिल कर लिया है।

    सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन

    27 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने इस सीजन की शुरुआत अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका के पॉटचेफस्ट्रूम में इनविटेशनल मीट से की थी, जहां उन्होंने 84.52 मीटर की थ्रो के साथ जीत दर्ज की।

    इसके बाद मई में दोहा डायमंड लीग में उन्होंने पहली बार 90 मीटर से अधिक दूरी (90.23 मीटर) की थ्रो फेंकी, जो उनके करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ थ्रो रही। हालांकि, वे उस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे क्योंकि जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर की थ्रो कर पहला स्थान पाया।

    पोलैंड के चोरज़ो में हुए जनुश कुसोचिंस्की मेमोरियल में नीरज ने 84.14 मीटर की थ्रो की, लेकिन वे एक बार फिर वेबर (86.12 मीटर) से पीछे रहे। हालांकि, पेरिस डायमंड लीग में नीरज ने दमदार वापसी करते हुए 88.16 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    ओस्ट्रावा में तीसरी जीत

    मंगलवार को नीरज ने सीजन की तीसरी जीत चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक मीट में दर्ज की, जहां उन्होंने फिर से 88.16 मीटर की थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया।

    ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ में अगला मुकाबला

    नीरज अब 5 जुलाई को बेंगलुरु के श्री कांतिरवा स्टेडियम में आयोजित होने वाले पहले ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे सितंबर में टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने खिताब का बचाव करेंगे।

    Also Read : ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन 

    Anderson Peters athletics news Grenada Athlete India’s Star Athlete Indian athletics Javelin Throw Javelin Throw Record Neeraj Chopra Neeraj Chopra record Neeraj Chopra World Number 1 Sports news Sports Ranking Top Ranking World Athletics Ranking World Ranking 2025 एंडरसन पीटर्स एथलेटिक्स समाचार खेल समाचार ग्रेनेडा एथलीट जेवलिन थ्रो टॉप रैंकिंग नीरज चोपड़ा नीरज चोपड़ा रिकॉर्ड नीरज चोपड़ा वर्ल्ड नंबर 1 भारत के स्टार एथलीट भारतीय एथलेटिक्स भाला फेंक वर्ल्ड एथलेटिक्स रैंकिंग वर्ल्ड रैंकिंग 2025 स्पोर्ट्स रैंकिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूल जा रही तनिषा के साथ रास्ते में हो गया भयानक कांड
    Next Article जमशेदपुर में कच्चा मकान ढहा, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग घायल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.