Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»संसद में NDA की बैठक, PM मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर किया गया सम्मानित
    ट्रेंडिंग

    संसद में NDA की बैठक, PM मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर किया गया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NDA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi :  संसद भवन में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए सम्मानित किया गया। जैसे ही पीएम मोदी बैठक में पहुंचे, एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं ने ‘हर-हर महादेव’ के नारों से उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम को माला पहनाकर अभिनंदन किया।

    बैठक के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग कर विपक्ष ने खुद अपने पैर पर पत्थर मारा है। उन्होंने सेना के शौर्य पर उठाए गए सवालों की आलोचना की और कहा कि ऐसा कमजोर विपक्ष बहुत कम देखने को मिलता है।

    #WATCH | Delhi: PM Narendra Modi was welcomed and felicitated with a thunderous applause amid chants of ‘Har Har Mahadev’, after the success of Operation Sindoor and Operation Mahadev, at the NDA Parliamentary Party Meeting. pic.twitter.com/DO4SjNPOAh

    — ANI (@ANI) August 5, 2025

    महिला सांसदों को दी गई अग्रिम पंक्ति

    बैठक में एक खास बात यह रही कि महिला सांसदों को पहली पंक्ति में बैठने की जगह दी गई। इससे बैठक का संदेश महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी गया।

    उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा

    बैठक की अहमियत इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि जल्द ही उपराष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। एनडीए को 21 अगस्त तक अपने उम्मीदवार की घोषणा करनी है। चुनाव 9 सितंबर को होगा।

    पहलगाम हमले पर श्रद्धांजलि प्रस्ताव

    बैठक में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसमें हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और सेना के साहस की सराहना की गई।

    विपक्ष के विरोध और धरना

    दूसरी ओर, संसद में विपक्ष बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है। इसी के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के सांसद मंगलवार को संसद भवन के मकर द्वार के सामने धरना देंगे। उनका नारा होगा: “हमारा वोट, हमारा अधिकार, हमारी लड़ाई”।

    विधेयक पेश किए जाएंगे

    आज संसद में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक, 2025 को केंद्रीय मंत्री मंसुख मंडाविया द्वारा पेश किया जाएगा।

    नए सांसदों से परिचय

    बैठक के अंत में किरण रिजीजू ने हाल ही में चुने गए नए सांसदों का सभी से परिचय कराया, जिनमें उज्ज्वल निकम, सी सदानंद मास्टर, और हर्षवर्धन श्रृंगला शामिल हैं।

     

    NDA बैठक SIR प्रक्रिया इंडिया ब्लॉक उज्ज्वल निकम उपराष्ट्रपति चुनाव एनडीए गठबंधन एनडीए संसदीय बैठक ऑपरेशन सिंदूर किरण रिजीजू नरेंद्र मोदी भाषण पहलगाम हमला पीएम मोदी बिहार मतदाता सूची भाजपा भारत समाचार मंसुख मंडाविया महिला सांसद मोदी सरकार राजनाथ सिंह राजनीतिक समाचार राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक लोकसभा कार्यवाही विपक्ष का विरोध विपक्षी सांसद श्रद्धांजलि प्रस्ताव संसद धरना संसद भवन संसद सत्र सी सदानंद मास्टर हर हर महादेव हर्षवर्धन श्रृंगला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी का दो दिवसीय झारखंड दौरा : पहले दिशोम गुरु को देंगे श्रद्धांजलि, फिर जाएंगे चाईबासा
    Next Article दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर विधानसभा पहुंचा, गॉड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.