NDA गठबंधन प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया नामांकन, सम्राट चौधरी और बाबूलाल मरांडी रहे मौजूद

बोकारो : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी ने उपायुक्त विजया जाधव के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह नीतीश कुमार के सरकार में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गोमिया के आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो के साथ हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहें.

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने ईडी द्वारा कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव के घर से मिले पैसे पर सवाल उठाया है.