गणतंत्र दिवस पर एक साथ 2500 तिरंगा फहराएगा राष्ट्रीय युवा शक्ति, एक साथ गया जाएगा राष्ट्र गान

Joharlive Team

  • पिस्का मोड़ से मेन रोड के काली मंदिर तक 15 फ़ीट के बांस पर फहरेगा तिरंगा।

रांची : देश का 70 वां गणतंत्र दिवस रांची में खास होगा। आने वाले 26 जनवरी को रांची की सड़कों पर 2500 राष्ट्रध्वज एक साथ फहराए जाएंगे। राष्ट्रीय युवा शक्ति के नेतृत्व में पिस्का मोड़ से मेन रोड के काली मंदिर तक राष्ट्रध्वज लगेंगे जिन्हें एक साथ फहराया जाएगा। यहां तक कि सभी स्थानों पर एक साथ ही राष्ट्रगान गाया जाएगा। रविवार को पहाड़ी मंदिर के यात्री शेड में राष्ट्रीय युवा शक्ति ने यह निर्णय लिया।
बैठक में फैसला किया गया कि पिस्का मोड़ से मेन रोड के काली मंदिर तक विभिन्न स्थानों पर15 फ़ीट के बांस लगेंगे, जिसपर तिरंगा झंडा होगा। राष्ट्रीय युवा शक्ति की कोशिश है कि इस बार के गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक बनाया जाए।

बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ जागरूक करने को चलेगा अभियान-
देश में लगातार हो रही बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए भी राष्ट्रीय युवा शक्ति अभियान चलाएगा। रांची के लोगों में राष्ट्रप्रेम के साथ महिलाओंके प्रति सम्मान की भावना को भी उद्वेलित किया जाएगा।

सदस्यता अभियान भी चलाएगा राष्ट्रीय युवा शक्ति –
26 जनवरी के दिन राष्ट्रीय युवा शक्ति सदस्यता अभियान भी चलाएगा। इसके लिए केंद्रीय महासचिव नितिन घोष को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। संगठन की ओर से कहा गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश होगी। इसके अलावा गरीबों की दुकान को दोबारा खोलने के लिए भी पहल की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव, दिलीप, गुप्ता, नंदकिशोर सिंह चंदेल, राजेश साहू, पिया वर्मन, जे पी यादव, कुमुद झा, बीरेंद्र गोप, नितिन घोष, अशोक श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, प्रभु लाल पटेल मोनु विश्वकर्मा,अभिषेक बंटी यादव, विपिन बाबा ,अनिता कुमारी, गुँजन गुप्ता, चंदा कुमारी, अर्चना प्रियदर्शी, अंकित साहू, अजीत गुप्ता, रंजन माथुर, अंकित साहा, पिंटू लाल, गौरव सोनी, राजू साहू, अवधेश साहू, अशोक वर्मा, उमेश कुमार, प्रीति गुप्ता, नितेश यादव, कन्हैया महतो, उदय यादव, परमानंद कुमार राय,अरविंद कुमार, रणधीर यादव, सरवन कुमार सोनी, अरविंद गुप्ता, विकास यादव रॉकी यादव सहित सैकड़ों की संख्या में युवा एवं महिलाएं शामिल थीं।