Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नामकुम प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया औचक निरीक्षण, कहा – बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं तो अनुपस्थित माने जायेंगे पदाधिकारी/कर्मी 
    झारखंड

    नामकुम प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया औचक निरीक्षण, कहा – बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं तो अनुपस्थित माने जायेंगे पदाधिकारी/कर्मी 

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2024Updated:December 11, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण लगातार उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा किया जा रहा है. इसी क्रम बुधवार को शाम चार बजे नामकुम प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पहुंचते ही सभी पदाधिकारियों/कर्मियों की उपस्थिति की जांच की. उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति के बिना सभी अनुपस्थित माने जायेंगे, ससमय कार्यालय आयें और अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करें. अनाधिकृत रुप से अनुपस्थिति पर उपायुक्त ने बीडीओ विजय कुमार एवं सीओ कमल किशोर सिंह को कार्रवाई करने के निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान प्रखण्ड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सविता कुमारी वर्मा अनुपस्थित पायी गयीं, जिस पर उपायुक्त ने उनकी अनुपस्थिति अधिकृत है या नहीं इसे सत्यापित करने का निर्देश दिया. 

    सभी आवेदनों का त्वरित गति से करें निष्पादन

    उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय में निष्पादित किये जाने वाले सभी कार्याें की जांच की. उन्होंने लॉग बुक, आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, जनशिकायत, पेंशन तथा अन्य की जांच करते हुए कहा कि सभी आवेदनों का त्वरित गति से निष्पादन करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रुप से कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े. उपायुक्त द्वारा लंबित दाखिल-खारिज के मामलों का कागजों की जांच कर समय-सीमा के अंदर सही तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. आमलोंगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए उपायुक्त ने बीडीओ/सीओ एवं सभी कर्मचारियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये व्हाट्सएप नंबर 9430328080 का प्रचार-प्रसार करने को कहा.

    ये भी पढ़ें आबुआ आवास योजना के नाम पर जनसेवक द्वारा पैसे की मांग, ग्रामीणों ने किया विरोध

    अबुआ आवास योजना व मंईयां सम्मान योजना के आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन करें

    उपायुक्त द्वारा मनरेगा, 15वें वित्त आयोग सहित अबुआ आवास योजना एवं मंईयां सम्मान योजना की जानकारी ली गयी. उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना और मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को यथाशीघ्र लाभ सुनिश्चित करायें. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए पंचायत फर्स्ट प्वाइंट ऑफ कॉन्टैक्ट होता है, मनरेगा एवं 15वें वित्त आयोग के तहत योजनाओं से पंचायत के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य करें.

    कार्यालय परिसर का समुचित साफ-सफाई का निर्देश

    उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पूरे प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई एवं सौदर्यीकरण के निर्देश दिये. उन्होंने कार्यालय में पानी, बिजली, शौचालय, सोलर सिस्टम आदि व्यवस्था की भी जानकारी ली.

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण

    उपायुक्त द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नामकुम का भी औचक निरीक्षण किया गया. उन्होंने चिकित्सकों/कर्मियों की उपस्थिति की जांच की एवं सभी को सससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिया. मरीजों से बातचीत कर उन्होंने मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा. स्वास्थ्य केन्द्र के एंबुलेंस की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने इमरजेंसी में फौरन सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये. एंबुलेंस में ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं साफ-सफाई का उन्होंने विशेष ध्यान रखने को कहा. साथ ही सीएचसी में पानी, साफ-सफाई, जेनरेटर, सोलर सिस्टम एवं अन्य व्यवस्था भी बेहतर करने के निर्देश दिये.

    ये भी पढ़ें नौकरियों में महिलाओं को 33 परसेंट मिलेगा आरक्षण, जानें अभिभाषण में केंद्र से बकाया, सरना कोड, स्थानीय नीति… को लेकर क्या बोले राज्यपाल

    अबुआ आवास आवेदनों उपायुक्त कार्यालय नामकुम निरीक्षण निष्पादन पंचायत फर्स्ट प्रखण्ड सह मईया सम्मान योजना मंजूनाथ भजन्त्री यथाशीघ्र योजना व्हाट्सएप नंबर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुआ एमओयू, रक्षक सैलरी पैकेज के तहत वायुयान दुर्घटना पर 2 करोड़ व व्यक्तिगत दुर्घटना यथा मृत्यु पर 1 करोड़
    Next Article पाकुड़ विधायक निसात आलम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.