Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नक्सलियों की नजर जनप्रतिनिधियों के सुरक्षागार्ड पर
    झारखंड

    नक्सलियों की नजर जनप्रतिनिधियों के सुरक्षागार्ड पर

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2019Updated:July 21, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नक्सलियों की नई साजिश, शुरू किया टैक्टिक्ल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन

    विशेष शाखा ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट रहने का दिया आदेश

    रांची। झारखंड में भाकपा माओवादियों की नई रणनीति का खुलासा हुआ है। हथियार की कमी से जुझ रहे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों, पुलिसकर्मियों व जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में तैनात बलों पर हमला कर हथियार लूटने की योजना बनायी है। राज्य पुलिस की विशेष शाखा ने जामताड़ा व देवघर एसपी को छोड़कर शेष 22 जिलों के एसपी को सुरक्षा मानकों के अनुपालन का आदेश भेजा है। राज्य पुलिस की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, माओवादियों ने पुलिस बलों के खिलाफ टैक्टिक्ल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत माओवादी जनप्रतिनिधियों के गतिविधि की जानकारी जूटा उनके सुरक्षा कर्मियों को निशाना बना सकते हैं।
    ग्रामीणों के वेश में कर सकते हैं हमला

    खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस पर हमला करने के लिए सरायकेला के तिरूलडीह कुकडू बाजार की तर्ज पर भीड़ भाड़ वाले इलाके , हाट बाजार, मेला, फुटबॉल या हॉकी प्रतियोगिता की जगह को चुना जा सकता है। रिपोर्ट में जिक्र है कि हमला को अंजाम देने के लिए भाकपा माओवादी वर्दी में आने के बजाया ग्रामीणों के वेश में आकर घटना को अंजाम देने की रणनीति बना चुके हैं, ग्रामीणों के वेश में आने की वजह यह है कि पुलिस उन्हें आसानी से चिन्हित नहीं कर सके।

    एसओपी का करें पालन

    विशेष शाखा की रिपोर्ट के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के दौरान ही सुरक्षा संबंधी स्पेशल ऑपरेशन प्लान(एसओपी) का पालन किया जाता है। वीआईपी सुरक्षा, हाट बाजार में गश्ती, हॉकी- फुटबॉल प्रतियोगिता क दौरान भीड़ भाड़ वाले इलाके में गश्ती के दौरान एसओपी का पालन नहीं किया जाता। विशेष शाखा ने निर्देश दिया है कि समान्य जगहों पर भी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

    क्या है माओवादियों की येाजना

    पुलिसकर्मियों को लक्ष्य कर संवदेनशील इलाकों में गश्ती के दौरान या पुलिस पिकेट पर हमला करना।

    जनप्रतिनिधियों के एसओपी को चिन्हित करना

    भीड़ भाड़ वालों इलाके में ग्रामीणों के वेश पर हमला करना

    कब से बदली माओवादियों ने रणनीति

    फरवरी महीनें में ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो की बैठक सरायकेला में हुई थी। इस बैठक में माओवादी सुप्रीमो बसवाराज उर्फ नंबला केशवराव आया था। राज्य के सभी शीर्ष माओावादी भी बैठक में शामिल हुए थे। माओवादियों के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के चीफ रह चुके बसवाराज को आक्रामक शैली के कारण जाना जाता है। झारखंड में बैकफूट पर चले रहे माओवादियों को आक्रामक बनाने के लिए बसवाराज ने लगातार हमले प्लान किए, वहीं इसकी जिम्मेदारी पतिराम मांझी उर्फ अनल को दी। पतिराम को सैक से केंद्रीय कमेटी में प्रोन्नति दी गई है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआतंकी संगठन जेएमबी के 104 संदिग्ध चिन्हित, एनआईए के आईजी इंटेलीजेंस ने भेजी चिट्टी
    Next Article गढ़वा: पुलिस को चकमा देकर महिला कैदी सदर अस्पताल से फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC CGL रद्द: प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर

    August 18, 2026
    क्राइम

    Breaking : गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख का इनामी रामदेव लोहरा समेत 4 गिरफ्तार, AK-56 समेत अत्याधुनिक हथियार व गोली जप्त

    August 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बैंक लूट की साजिश नाकाम, कोडरमा में पुलिस- अपराधियों की मुठभेड़; 3 गिरफ्तार, एक को लगी गोली

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गुमनाम शिकायत से JPSC-JSSC की परीक्षा-रिजल्ट-चयन रद्द होने तक: जानिए हेमंत सोरेन ने कब-कब लिया बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड: JPSC-JSSC रिफॉर्म के लिए बनेगी कमेटी, TDPL की परीक्षाएं और चयन रद्द होंगे: हेमंत सोरेन

    August 17, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026

    JSSC CGL रद्द: प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर

    August 18, 2026

    Breaking : गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख का इनामी रामदेव लोहरा समेत 4 गिरफ्तार, AK-56 समेत अत्याधुनिक हथियार व गोली जप्त

    August 18, 2026

    झारखंड: बैंक लूट की साजिश नाकाम, कोडरमा में पुलिस- अपराधियों की मुठभेड़; 3 गिरफ्तार, एक को लगी गोली

    August 18, 2026

    गुमनाम शिकायत से JPSC-JSSC की परीक्षा-रिजल्ट-चयन रद्द होने तक: जानिए हेमंत सोरेन ने कब-कब लिया बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.