Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सल्तनत ऑफ ओमान से आया उद्यमी , दंपत्ति पर लगाया बिजनेस एग्रीमेंट कर ठगे जाने का आरोप
    जोहार ब्रेकिंग

    सल्तनत ऑफ ओमान से आया उद्यमी , दंपत्ति पर लगाया बिजनेस एग्रीमेंट कर ठगे जाने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2017Updated:October 5, 2017No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ओमान की मस्कट में रहने वाले उद्यमी इशाक गुलाम जिलानी ने रांची के व्यवसायी राजकुमार फुलादिया उर्फ कौशिक और उसकी पत्नी अनुपमा फुलादिया पर प्रताड़ित करने और झूठे मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाया है। इशाक गुलाम जिलानी मस्कट के चर्चित उद्यमी हैं, वहां उनकी सिमरन मस्कट एलएलसी नाम की कंपनी है। जिलानी ने पूरे मामले में एसएसपी कुलदीप द्विवेदी से मुलाकात कर जांच की मांग की है। जिलानी के खिलाफ पिछले साल लालपुर थाने में ही केस नंबर 169/16 दर्ज था। इशाक गुलाम जिलानी के सामने आने के मस्कट से आने के बाद एसएसपी ने इस मामले में नए सिरे से जांच के आदेश दिए हैं।

    इशाक गुलाम जिलानी ने एसएसपी को सौंपे आवेदन में बताया है कि उनकी कंपनी सिमरन मस्कट के साथ साल 2013 में राजकुमार और अनुपमा फुलादिया ने कंस्ट्रक्शन, फुड और स्टील सप्लायी के लिए जवाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया था। इस एग्रीमेंट में दिल्ली के व्यवसायी एनके शर्मा को भी राजकुमार ने 50 फीसदी का पार्टनर बनाया था। ओमान के नियम के मुताबिक, पार्टनरशिप के लिए कंपनी की कैपिटल कम से कम 2.54 करोड़ होनी चाहिए थी। साइनिंग एग्रीमेंट के दौरान अनुपमा फुलादिया ने एचडीएफसी बैंक सरकुलर रोड से जारी 1.13 करोड़ का चेक दिया। लेकिन एकाउंट में पैसे नहीं होने की वजह से ये पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ। इशाक गुलाम जिलानी के मुताबिक, पैसे क्रेडिट नहीं होने पर उन्होंने एग्रीमेंट तोड़ने को भी कहा, लेकिन तीनों ने कहा कि पैसे मैनेज हो जाएंगे।

    इशाक का आरोप है कि 11 अगस्त 2014 को राजकुमार और अनुपमा ने नए सिरे से एग्रीमेंट करने को कहा, इस एग्रीमेंट से एनके शर्मा को बाहर कर दिया गया। व्यवसायिक दंपति ने तब कहा कि अब सारा काम वह खुद देखेंगे। इस एग्रीमेंट के बाद सिमरन कंपनी ने मस्कट में ऑफिस, परिवहन और रहने की सुविधा दी। लेकिन एग्रीमेंट के मुताबिक, राजकुमार और अनुपमा ने परफार्म नहीं किया। सिमरन कंपनी के नाम पर सभी ने वहां फंड भी जुगाड़े। स्टील और चावल की सप्लायी का काम भी दिया गया, लेकिन दोनों ने कभी संतोषजनक काम नहीं किया। कंपनी की तरफ से जब दबाव डाला जाने लगा तो दोनों पति- पत्नी कुछ असमाजिक तत्वों की मदद से धमकी देने लगे। इशाक ने गुहार लगायी है कि एग्रीमेंट के तहत जो पैसे उन्हें मिलने चाहिए वह दिलायी जाए।

    क्या थी व्यवसायी दंपति की शिकायत
    अनुपम और उनके पति राजकुमार फुलादिया करतार मिनरल एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। दोनों लालपुर के सी-2 क्लब अपार्टमेंट के रहने वाले हैं। अनुपम ने पूर्व में दर्ज शिकायत में बताया था कि गुड़गांव स्थित सुशांत अपार्टमेंट ब्लॉक सी फ्लैट बी 38 निवासी नरेन्द्र कुमार शर्मा ने 2013 में संपर्क किया। एनके ने खुद को आईआईएम का पासआउट और यूके की कंपनी रिनायर ग्रुप का हेड कंसल्टेंट बताया।ओमान में स्टील और चावल की सप्लाई का कांट्रैक्ट दिलाने का झांसा देकर नरेंद्र उसके पति राजकुमार फुलादिया को मस्कट ले गया। वहां बिजनेस टायकून बताकर इशाक गुलाम जिलानी नाम के व्यक्ति से मुलाकात कराई। ओमान में बैठक के दौरान गुलाम जिलानी, पार्टनर सिमरन जिलानी, गुलाम का भाई अब्राहम जिलानी, नूरजहां जिलानी ने राजकुमार से छह करोड़ निवेश करने को कहा और भरोसा दिलाया कि इसके बाद 100 से 300 करोड़ के चावल और स्टील की सप्लाई का काम मिलेगा। इसमें नरेन्द्र का साथ मुंबई के ज्वेलर कृष्णा ने भी दिया। जिलानी के कहने पर अनुपम व उसके पति ने कुल 2.35 करोड़ का निवेश किया।
    मस्कट में बंधक बनाया और वसूले पैसे
    अनुपम का आरोप है कि ओमान में गुलाम जिलानी के झांसे में आकर राजकुमार फुलादिया ने उसके अकाउंट में 1.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब वर्क आर्डर के लिए कोई काम नहीं हो रहा था तो राजकुमार ने पूछताछ शुरू की। गुलाम ने तब कहा कि वह और पैसे दे तब उसे भारत जाने दिया जाएगा और वर्क ऑर्डर भी तभी मिलेगा। ऐसे में दबाव में आकर राजकुमार ने 25 लाख रुपये सिमरन जिलानी के अकाउंट में भेजे। पैसे जमा होने के बाद राजकुमार को भारत आने दिया गया। भारत लौटने के कई महीने बाद तक वर्क आर्डर नहीं मिला। इसी बीच नरेंद्र शर्मा फरार हो गया, जबकि इशाक गुलाम जिलानी ने भी पैसे या वर्क आर्डर देने से इंकार कर दिया।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबुलाल मरांडी , प्रदीप यादव समेत राजद और जदयू के प्रदेश अध्यक्षों की गिरफ्तारी का आदेश
    Next Article जैप का जवान करता था छिनतई, पेट्रोलपंप लूटने की भी रची थी साजिश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिटायरमेंट पर बड़ा फैसला: MP के जज अवनींद्र सिंह ने PM फंड में देंगे 1 करोड़, साथ ही पत्नी संग किया देहदान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.