Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रांची में दुर्गा पूजा घूमने के क्रम में हुआ था म’र्डर, पुलिस ने दो आरोपी युवकों को दबोचा
    क्राइम

    रांची में दुर्गा पूजा घूमने के क्रम में हुआ था म’र्डर, पुलिस ने दो आरोपी युवकों को दबोचा

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2024Updated:December 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची में दुर्गा पूजा घूमने के दौरान रोहित तिर्की हत्याकांड के दो आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनमें विकास नगर, पिस्का मोड़ निवासी मंतोष कुमार उर्फ मंटू (25 वर्ष), पिता सुरेश कुमार चौधरी और विकास नगर का ही आयुष राज उर्फ अंकित कुमार (24 वर्ष), पिता प्रेम कुमार, 138 एसबीआई रोड शामिल हैं. पुलिस ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है.

    क्या है मामला

    बता दें कि दुर्गा पूजा के दौरान 11-12 अक्टूबर की आधी रात रांची के न्यू मार्केट चौक के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई मारपीट में रोहित तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान ही रोहित तिर्की की मौत हो गई थी. इस संबंध में मृतक के भाई मोहित तिर्की द्वारा दिए गए बयान पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. घटना के बाद पुलिस ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया था.

    आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

    डीएसपी कोतवाली के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी मदद और अनुसंधान के आधार पर पंडरा ओपी थाना क्षेत्र के विकास नगर, पिस्का मोड़ में छापेमारी की. इसमें दो आरोपी मंतोष कुमार उर्फ मंटू (25 वर्ष) और आयुष राज उर्फ अंकित कुमार (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी पंडरा ओपी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. छापेमारी दल में पु.नि. सह-थाना प्रभारी, कोतवाली थाना, रांची, पु.अ.नि. अनिल कुमार,  पु.अ.नि. नागेश्वर साव,  पु.अ.नि. अमित कुमार, पु.अ.नि. ऋषिकांत कोतवाली थाना, रांची शामिल थे.

    Also Read: सदर अस्पताल में एंटीबॉडी जांच के लिए किट की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

    arrested Ayush Raj DSP Kotwali durga puja Fight investigation Johar Live Kotwali Police Station Mantosh Kumar murder New Market Chowk Pandra OP police station Piska Mod police Raid ranchi Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Rims Rohit Tirkey strict action Today News treatment unknown criminal अज्ञात अपराधी अनुसंधान आयुष राज इलाज कोतवाली थाना गिरफ्तार छापेमारी जोहार लाइव टूडे न्यूज डीएसपी कोतवाली दुर्गा पूजा न्यू मार्केट चौक पंडरा ओपी थाना पिस्का मोड़ पुलिस मंतोष कुमार मारपीट रांची रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज रिम्स रोहित तिर्की सख्त कार्रवाई हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसदर अस्पताल में एंटीबॉडी जांच के लिए किट की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
    Next Article छापेमारी के बाद CHO परीक्षा रद्द, फर्जीवाड़े में 12 धराये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.