Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»एक ही परिवार के चार सदस्यों की ह’त्या, जाने क्या है पूरा मामला
    क्राइम

    एक ही परिवार के चार सदस्यों की ह’त्या, जाने क्या है पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2024Updated:October 4, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के शिवरतनगंज क्षेत्र में एक दुस्साहिक वारदात में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. मृतक परिवार किराए के मकान में रहता था. परिवार का मुखिया सरकारी स्कूल में शिक्षक था. घटना स्थल पर भारी तादात में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मां अहोरवा भवानी चौराहे के पास बीती देर शाम किराए के मकान में रह रहे शिक्षक सुनील कुमार (35), पत्नी पूनम भारती (33), पुत्री दृष्टि (7) और लाडो (2) को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी. गोलियों की तड़तड़ाहट से जब तक आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तक तक हमलावर फरार हो गए. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस चार लोगों को सिंह पुर सीएचसी लेकर गई जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का मुखिया सुनील कंपोजिट विद्यालय पंहौना में अध्यापक पद पर कार्यरत था. मृतक सुनील मूल रूप से रायबरेली जिले के सुदामापुर का रहने वाला था. घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है.

     

    आरोपी चंदन वर्मा का व्हाट्स ऐप स्टेटस आया सामने

    पति-पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस नामजद आरोपी चंदन वर्मा की तलाश में जुटी हुई है. इस बीच चंदन वर्मा के व्हाट्स ऐप स्टेटस ने सबको चौंका दिया है. दरअसल, चंदन ने स्टेटस में लिख रखा था कि ‘पांच लोग मरने जा रहे हैं, मैं जल्द ही आपको दिखाऊंगा. ‘बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद चंदन वर्मा को खुद को भी गोली से उड़ाना चाहता था, शायद इसीलिए 5 लोगों की हत्या की बात उसने स्टेटस पर लिखी थी. फिलहाल, पुलिस चंदन की तलाश में छापेमारी कर रही है. रायबरेली और अमेठी पुलिस की संयुक्त टीमें दबिश दे रही हैं.

    अब तक की जांच में पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में नामजद रायबरेली निवासी चंदन वर्मा ने ही टीचर और उसकी फैमिली की हत्या की है. चंदन अकेले ही बुलेट से टीचर सुनील कुमार के मोहल्ले तक पहुंचा था. फिर घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर बुलेट खड़ी कर वहां से पैदल घर के अंदर तक गया था. पुलिस सूत्रों की माने तो को मौके से बरामद हुई खाली मैगजीन चंदन वर्मा की पिस्टल की ही है. फिलहाल, चंदन के करीबी रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही. पुलिस जल्द ही चंदन को पकड़कर इस केस के खुलासे का दावा कर रही है.

    अमेठी जिले उत्तर प्रदेश गोली मार घटना चार सदस्यों चिकित्सकों दुस्साहिक परिवार पंहौना पुलिस मृतक मौके वारदात शिवरतनगंज सीएचसी हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleICC Women’s T20 World Cup 2024 : आज न्यूजीलैंड के साथ भारत करेगा आगाज, जानें पाकिस्तान से कब होगी भिड़ंत
    Next Article रातों रात पलट गई अमीरों की दुनिया, अडानी-अंबानी का हुआ ये हाल

    Related Posts

    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लुईस ब्राउन: IVF से जन्मी दुनिया की पहली बच्ची की कहानी बताने वाली डॉक्यूमेंट्री को 48 साल पूरे

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : दूरदर्शन के पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ मानहानि का केस, जानिये किसने किया केस

    September 7, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशाः 4 करोड़ लोगों को रुला रही है प्याज, महाराष्ट्र की बारिश ने 70 रुपए प्रति किलो पहुंचा दिया दाम

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसआईआर पूरी तरह स्कैम है, एक भी योग्य वोटर नाम कटना आयोग पर कलंक जैसाः एसवाई कुरैशी

    September 7, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.