Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 12:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मुंबई : …आखिर कौन है विनय दुबे, जिसने बांद्रा स्टेशन पर जुटे मजदूरों को किया गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    देश

    मुंबई : …आखिर कौन है विनय दुबे, जिसने बांद्रा स्टेशन पर जुटे मजदूरों को किया गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joahrlive Desk

    मुंबई। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों को गुमराह कर इकट्ठा करने के आरोपी शख्स विनय दुबे को मुंबई पुलिस ने एरोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी विनय दुबे को मुंबई पुलिस देर रात बांद्रा स्टेशन ले गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि विनय ने मुंबई के कुर्ला में 18 अप्रैल को प्रवासी मजदूरों की ओर से देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करने की धमकी दी।

    पुलिस ने अनुसार आरोपी विनय दुबे ‘चलो घर की ओर’ कैंपेन चला रहा था। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में इसी बात का जिक्र किया है। साथ ही अपनी एक टीम के बांद्रा में होने की बात कही है। एक पोस्ट में उसने 18 अप्रैल तक ट्रेनें शुरू नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी तक दी है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने करीब एक हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

    मुंबई पुलिस की एफआईआर में विनय दुबे पर लॉकडाउन के बीच लोगों को गुमराह करने का आरोप है। मुंबई पुलिस ने विनय के खिलाफ धारा-188 और महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

    • कौन है विनय दुबे

    विनय के फेसबुक अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक वह नवी मुंबई का रहने वाला है। उसने खुद को उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता बताया है। फेसबुक पर विनय ने कई पोस्ट शेयर किए हैं, इनमें से एक वीडियो में वह कहता सुनाई देता है कि उसने महाराष्ट्र में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए 40 बसों का इंतजाम किया है, ताकि नि:शुल्क रूप से इन मजदूरों को उनके मूल घरों तक पहुंचाया जा सके। राज्य सरकारों से इसकी अनुमति मांगी परंतु अभी तक नहीं मिली है। वीडियो पोस्ट में इसी तरह की कई बातें विनय ने साझा की हैं। विनय के इस वीडियो को 15 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में कोरोना का कहर : अब तक 377 लोगों की मौत, 11 हजार संक्रमित
    Next Article भारत में महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान सर्वाधिक कोरोना संक्रमित

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बंगाल चुनाव : 142 सीटों पर कल मतदान, ममता के कैरिकेचर पर बवाल

    April 28, 2026
    खूंटी

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026
    झारखंड

    जनगणना-2027: चाईबासा में प्रगणकों को दिया गया विशेष तकनीकी प्रशिक्षण

    April 27, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में इंसानियत शर्मसार, 8 साल की मासूम से दरिंदगी, 59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    जामताड़ा के पेटारी गांव में खसरा का कहर, दो मरीजों में पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

    April 30, 2026

    डेंटल छात्रा दु’ष्कर्म साजिश केस में जेल, अब फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर रिम्स ने रद्द किया ओली विश्वकर्मा का नामांकन

    April 30, 2026

    बारात से लौट रही अनियंत्रित कार ने पुलिस गश्ती वाहन को मारी टक्कर, चार लोग घायल

    April 30, 2026

    दौड़ा दौड़ाकर पीटे गए अंचल कर्मी, गुमला में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

    April 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.