Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»MS धोनी का टेनिस में जलवा, जीता झारखंड टेनिस टूर्नामेंट
    झारखंड

    MS धोनी का टेनिस में जलवा, जीता झारखंड टेनिस टूर्नामेंट

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2022Updated:November 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. टी-20 वर्ल्ड कप में भले ही टीम इंडिया विजेता न बनी हो, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर विजेता बनकर उभरे हैं. जी हां दुनिया को अपनी फिटनेस का दीवाना बना देने वाले माही ने झारखंड टेनिस टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीत ली है.

    एक तरफ जहां टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर जहां लगातार सवाल उठ रहे हैं. वहीं चालीस पार माही ने अपनी फिटनेस से दुनिया को चौंका दिया है. टेनिस ग्राउंड पर भी धोनी की फुर्ती क्रिकेट ग्राउंड पर नजर आने वाले पुराने महेंद्र सिंह धोनी की चुस्ती और फुर्ती के बराबर ही नजर आयी.

    क्रिकेट के धुरंधर महेंद्र सिंह धोनी का जलवा अब टेनिस में भी जाहिर हो गया है. रांची के JSCA में कंट्री क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित झारखंड टेनिस टूर्नामेंट में धोनी और उनकी टीम चैंपियन बनी है. सोमवार को फाइनल मुकाबले के बाद धोनी, सुमित बजाज, रोहित और विनीत की टीम को चैंपियनशिप की टॉफी दी गई. धोनी की टीम ने कन्हैया, कैफ, रसेल और दीपंकर की टीम को हराया.

    सोमवार की शाम जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के टेनिस ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले के बाद सभी विजेताओं को ट्रॉफी दी गई. कंट्री क्रिकेट क्लब के सचिव अजय नाथ शाहदेव ने महेंद्र सिंह धोनी को चैंपियनशिप की ट्रॉफी दी. इसके अलावा अलग-अलग वर्गों के विजेताओं को भी ट्रॉफी दी गई. कई विजेताओं को धोनी ने खुद ट्रॉफी प्रदान की.

    झारखंड टेनिस टूर्नामेंट के पूरे मैच के दौरान धोनी और उनके जोड़ीदार सुमित बजाज का प्रदर्शन शानदार रहा. सेमीफाइनल और फाइनल में भी धोनी ने सीधे सेटों में अपने प्रतिनिधियों को हराया था.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM सोरेन ने धरती आबा को किया नमन, आज कई योजनाओं की देंगे सौगात
    Next Article 22 साल का हुआ झारखंड, बिरसा मुंडा की जयंती पर हुई थी राज्य की स्थापना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.