Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सांसद विजय हांसदा और विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने गांव का भ्रमण कर लोगों से हाल चाल जाना, जन समस्याओं की जानकारी ली
    झारखंड

    सांसद विजय हांसदा और विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने गांव का भ्रमण कर लोगों से हाल चाल जाना, जन समस्याओं की जानकारी ली

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: पचुवाड़ा नार्थ कोल ब्लॉक के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत विस्थापित एवं प्रभावित गांव चिल्गो के ग्रामीणों के साथ शनिवार को हुए कार्यक्रम में राजमहल सांसद विजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी एवं उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल मौजूद थे. सांसद विजय हांसदा और विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने गांव का भ्रमण कर सुदूर इलाके के लोगों से हाल चाल जाना. उन्होंने ग्रामीणों इलाके में जन समस्याओं की जानकारी ली. साथ ही कहा कि स्वस्थ विभाग द्वारा जांच शिविर आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आगामी 11 दिसंबर को चिल्गो विद्यालय भवन परिसर में शिविर लगाकर एसआईए रिपोर्ट में छुटे हुए परिवारों को मुआवजा सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लिया जाएगा.

    उपायुक्त ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं जरूरी कागजात लाने का दिशा निर्देश दिया. कार्यक्रम में चिल्गो गांव से विस्थापित होने वाले ग्रामीणों ने कहा कि एसआईए रिपोर्ट में उनका नाम नहीं जुड़ पाया है और किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही है. इस मामले पर सांसद एवं उपायुक्त ने कहा कि घरजमाई वाले परिवार को भी एसआईए रिपोर्ट में जोड़कर उन्हें लाभ दिलाया जाएगा. वहीं ग्रामीण ने फसल बर्बाद होने और मुआवजा नहीं मिलने, जीवन निर्वाह की राशि नहीं प्रदान करने, वेतन में बढ़ोतरी करने की शिकायत की. सभी शिकायतों को सुनने के बाद सांसद एवं उपायुक्त ने डब्लूपीडीसीएल के अधिकारियों को निर्देश देते हुए शिकायतों को अविलंब दूर करने का निर्देश दिया.

    कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को जीवन निर्वाह के लिए एक लाख के स्थान पर तीन लाख रुपए दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ संवाद में कई समस्याएं और शिकायत सामने आई है जिसका निराकरण किया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों से आगामी 11 दिसंबर को चिल्गो गांव के विद्यालय भवन परिसर में लगने वाले कैम्प में अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन और जरूरी कागजात लाने को कहा ताकि त्वरित समाधान की दिशा में पहल किया जा सके. एसआईए सर्वे रिपोर्ट से संबंधी समस्याएं सामने आई है. जिसका समाधान निकाला जाएगा. अमड़ापाड़ा प्रखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, सड़क, पेयजल, शिक्षा का लाभ मिलें इसके लिए प्रयास किया जा रहा है. सांसद विजय हांसदा ने कहा कि खनन क्षेत्र में विस्थापित परिवारों की समस्या का समाधान करना मेरे प्राथमिकता में है. डब्लूपीडीसीएल एवं बीजीआर को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल को हमेशा चालू रखने, खनन एवं उसके आसपास के क्षेत्र के वैसे ग्रामीण जो कुछ सीखना या कार्य करना चाहते हैं उनका आर एन्ड आर के तहत 15 दिनों के अंदर सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

    मौके पर बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी, थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, प्रखंड प्रमुख जुहीप्रिया मरांडी, झामुमो पार्टी पदाधिकारी के अलावे कार्यकर्तागण मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-रंगदारी मांग व खनिज संपदा की लूट रोकने में सरकार नाकाम

    आज की खबर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पाकुड़ मुख्य समाचार राजमहल सांसद विजय हांसदा लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेरमो जिला के मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान, अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
    Next Article आईआईटी-आईएसएम में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों की लगी क्लास

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.