Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 12:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सांसद संजय सेठ ने उपायुक्त को सौंपा 10 थर्मल स्कैनर, जनता से 03 मई तक लॉक डाउन का पालन करने का किया आग्रह
    झारखंड

    सांसद संजय सेठ ने उपायुक्त को सौंपा 10 थर्मल स्कैनर, जनता से 03 मई तक लॉक डाउन का पालन करने का किया आग्रह

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को उपायुक्त राय महिमापत रे को 10 थर्मल स्कैनर सौंपा। इसका उपयोग सभी छह विधानसभा में किया जाएगा! हटिया, कांके, रांची,खिजरी, ईचागड़, सिल्ली, साथ ही रांची लोकसभा क्षेत्र में बाहर से आए लोगों की भी जांच के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। उपायुक्त से मुलाकात में श्री सेठ ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की सहायता की जरूरत हो तो वह हमेशा तैयार हैं। प्रशासन और सरकार दोनों को किसी भी प्रकार की मदद के लिए रांची सांसद के रूप में उनका हर संभव सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में थर्मल स्कैनर सहित अन्य जांच उपकरणों की कमी की बात सामने आ रही थी। उसी को ध्यान में रखते हुए आज जिला प्रशासन को दस थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराया गया
    श्री सेठ ने कहा कि अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए जो भी जरूरत की चीजें होगी उसे अविलंब पूरा किया जाएगा । कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए अन्य जो भी आवश्यक कदम होंगे, वह सभी उठाए जाएंगे। किसी भी कीमत पर राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकना है । श्री सेठ ने रांची सहित पूरे झारखंड की जनता से यह अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज जो अनुरोध किया है, उसका पालन हम अवश्य करें। 3 मई तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है, उसका हम पूर्णत: पालन करें, तभी कोरोना को हम हरा सकते हैं। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से भी आग्रह किया है कि हॉटस्पॉट को चिन्हित करें और लोक डॉन का कड़ाई से पालन हो ताकि राज्य जल्द से जल्द कोरोना के प्रभाव से मुक्त हो सके। उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में वे हमेशा अपने लोकसभा क्षेत्र व झारखंड के साथ खड़े हैं। राज्य के हर नागरिक का भी यह दायित्व है कि संकट की इस घड़ी में, कोरोना से चल रही लड़ाई में अपना बहुमूल्य सहयोग दें। आपके आस-पास यदि कोई जरूरतमंद परिवार है तो यथासंभव उनकी मदद करें। और क्षेत्र की जनता को किसी भी तरह की परेशानी हो तो इसकी सूचना तुरंत मुझे करें। यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : राज्यभर में लॉक डाउन में अफवाह/दुष्प्रचार के 78 प्राथमिकी दर्ज, सबसे ज्यादा प्राथमिकी रांची व पलामू में
    Next Article कोरोना वायरस के बढ़ते मामले रांची के लिए खतरनाक : आयुष राज वर्मा

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार, वीकेंड में जबरदस्त कमाई

    April 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लंबे इंतजार के बाद झारखंड को मिला लोकायुक्त, जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता बने नए प्रमुख

    April 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    RBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया तनाव से फिर बढ़ सकती है महंगाई

    April 21, 2026
    Latest Posts

    अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार, वीकेंड में जबरदस्त कमाई

    April 21, 2026

    लंबे इंतजार के बाद झारखंड को मिला लोकायुक्त, जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता बने नए प्रमुख

    April 21, 2026

    ईरान की सख्त शर्तें और कूटनीतिक गतिरोध: क्या वार्ता की मेज तक पहुंच पाएगा तेहरान

    April 21, 2026

    RBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया तनाव से फिर बढ़ सकती है महंगाई

    April 21, 2026

    बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, सीमा से सटे 5 किमी क्षेत्र सील; 52 चेकपोस्ट बनाए गए

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.