Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 4:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सांसद धीरज साहू को पार्लियामेंट से बर्खास्त व गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की जानी चाहिए : जेपी पटेल  
    झारखंड

    सांसद धीरज साहू को पार्लियामेंट से बर्खास्त व गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की जानी चाहिए : जेपी पटेल  

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: कांग्रेस पार्टी देश में भ्रष्टाचार के रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. कांग्रेस सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से अब तक बरामद लगभग 300 करोड़ रूपए जनता के लूटे हुए पैसे हैं. इसकी जांच ईडी से कराई जानी चाहिए. साथ हीं भ्रष्टाचार के आकंठ में लिप्त सांसद धीरज साहू को पार्लियामेंट से बर्खास्त व गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की जानी चाहिए कि आखिर इतनी बड़ी राशि कहां से आई. उक्त बातें मांडू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने शनिवार को भाजपा रामगढ़ जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता में कही.

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, पोषक और संरक्षक है. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में 750 करोड़ रुपए की जब्त संपत्ति के मामले में फिलहाल बेल पर हैं. अब उसी पार्टी के एक सांसद के ठिकानों से लगभग 300 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं. जो भारत के इतिहास में किसी एक छापामारी में मिले नकद राशि का रिकॉर्ड है.

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व हो या इनके क्षेत्रीय सांसद, विधायक सभी भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हैं. ऐसा लगता है कि ये सारे पैसे विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए जमा किए गए थे. आशंका है कि इस पैसे में हेमंत सोरेन का भी पैसा है जो यहां ईडी के छापे के बाद रातों रात उड़ीसा, बंगाल बिहार की तरफ ढो-ढोकर ले जाया गया था. धीरे-धीरे सब उजागर हो जाएगा और एक दिन सभी जेल जाएंगे.

    उन्होंने कहा कि गरीबों को लूटने वालों से पाई-पाई निकलवाने की प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है. हमारी पार्टी भाजपा पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रही है, जो जारी रहेगा. प्रेसवार्ता में विधायक जेपी पटेल के साथ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू चतुर्वेदी, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज गिरी, विधायक प्रतिनिधि संजय शाह, नीरज उर्पाफ पप्पू जा, राजीव पामदत्त, सुनील साव, गिरजा शंकर आदि मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: हाईब्रिड मोड पर किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई लंबित मामलों का निपटारा

    आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस पार्टी कांग्रेस सांसद धीरज साहू जय प्रकाश भाई पटेल जेपी पटेल जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर धीरज साहू न्यूज हेडलाइन बीजेपी मुख्य समाचार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईरिस में छोटे बच्चों के आंखों की हो रही सर्जरी, कल सीएमई में जुटेंगे एक्सपर्ट
    Next Article आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम: कई योजनाओं को मिली स्वीकृति, ऑन स्पॉट किया गया समस्याओं का समाधान

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.