Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार और एचसीएल के बीच एमओयू, 220 छात्रों को मिली नौकरी
    झारखंड

    झारखंड सरकार और एचसीएल के बीच एमओयू, 220 छात्रों को मिली नौकरी

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और एचसीएल के बीच में हुए एमओयू का नतीजा महज 4 महीने के अंदर दिखने लगा है. श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने बताया कि झारखंड सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कटिबद्ध है. इसी को लेकर राज्य सरकार और एचसीएल (HCL) के बीच हुए समझौते के अनुसार प्रथम चरण में 220 युवा सरकार के रोजगार संबंधित कार्यक्रम से लाभान्वित हुए. प्रथम चरण में चयनित हुए सभी छात्र आईटी सेक्टर में अपना भविष्य बना सकते हैं.

    सरकार के कौशल प्रशिक्षण प्रोग्राम में चयन के लिए वर्ष 2021-22 में 12वीं साइंस संकाय में मैथ्स और कॉमर्स संकाय में बिजनेस मैथ्स के साथ पास होना अनिवार्य है. एचसीएल की ओर से चयनित होने के बाद छह महीने तक वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण देने के बाद एचसीएल के सेंटर में छह महीने का इंटर्नशिप कराने का प्रावधान है. इंटर्नशिप के दौरान ही स्टूडेंटस को एचसीएल की ओर से हर महीने 10 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है.

    इंटर्नशिप पूरा होने के बाद एचसीएल की ओर से ही सरकार के साथ स्टूडेंट्स को नियोजित करने की सहमति बनी है. नियोजन के साथ एचसीएल के सहयोग से स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा के लिए बिट्स पिलानी या शास्त्रा यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु से स्नातक कर सकते हैं. राज्य के हर जिले से बच्चे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं और रांची, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका व पलामू क्षेत्र के युवा एचसीएल के माध्यम से आईटी सेक्टर में अपना भविष्य चुन सकते हैं. झारखंड सरकार और एचसीएल के बीच में समझौते का लाभ राज्य की युवाओं को मिलने लगा है. अब देखने वाली बात होगी इस तरह के लाभ से राज्य के और कितने युवा लाभान्वित हो पाते हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटोरंटो : 21 वर्षीय भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव की गोली मारकर हत्या, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया शोक
    Next Article एक्ट्रेस सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर में करोड़ों रुपये की चोरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.