Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Oct, 2025 ♦ 6:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»तीन बच्चों की मां की हत्या, ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
    झारखंड

    तीन बच्चों की मां की हत्या, ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    गिरिडीह । गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोरंडीहा गांव में दहेज की खातिर तीन बच्चों की मां की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना देर रात की है। मृतका का शव पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है। मृतका के भाई मुकेश दास ने महिला के पति प्रकाश दास, ससुर पवन दास व सास परबतिया देवी पर दहेज को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित करते हुए हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
    घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल पुलिस ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए घटना के संबंध में लोगों से जानकारी ली। मृतका का मायके बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा में है। मृतका के भाई मुकेश ने बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2009 में भोरंडीहा गांव के रानीडीह टोला निवासी पवन दास के पुत्र प्रकाश दास के साथ की गई थी। शादी के कुछ दिन सब ठीक चला लेकिन उसके बाद दहेज की मांग को लेकर अक्सर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी क्रम में शनिवार रात उसके पति, सास, ससुर व देवर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
    महिला की मौत से उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात होने के कारण शव को थाने में रखा गया था, जिसे रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
    थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि मृतका के भाई के आवेदन पर पति समेत परिवार के चार सदस्यों पर दहेज हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित घटना के बाद से फरार हैं। आरोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

    #Crime news #Online news jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article13 लाख की ठगी का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
    Next Article देवघर : चुनाव प्रक्रिया संचालन में सभी की अहम भूमिका : नैंसी सहाय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा के युवक की केरल में चाकू मा’रकर ह’त्या

    October 13, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में सड़कों की बदहाली के विरोध में हल-बैल लेकर सड़क पर उतरे विधायक

    October 13, 2025
    जामताड़ा

    तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

    October 13, 2025
    Latest Posts

    लोहरदगा के युवक की केरल में चाकू मा’रकर ह’त्या

    October 13, 2025

    हजारीबाग में सड़कों की बदहाली के विरोध में हल-बैल लेकर सड़क पर उतरे विधायक

    October 13, 2025

    बेटियों के भविष्य के लिए फायदेमंद है सुकन्या समृद्धि योजना, मिल रहा तीन गुना रिटर्न और टैक्स में छूट

    October 13, 2025

    तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

    October 13, 2025

    झारखंड में दो वर्षीय बी.एड धारकों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के आदेश पर लगाई रोक

    October 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.