Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 3:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर : भूस्खलन में बह गया शिव मंदिर, 9 लोगों की मौत
    देश

    हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर : भूस्खलन में बह गया शिव मंदिर, 9 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून जमकर कहर बरपा रहा है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से आम जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सुबह 7:02 पर समरहिल स्थित शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया। यहां सावन के आखिरी सोमवार के दिन भक्त भगवान शिव की पूजा कर रहे थे। तभी अचानक भूस्खलन हुआ और मंदिर बह गया। जानकारी के मुताबिक, इस भूस्खलन की चपेट में 20 से ज्यादा भक्त आए हैं। इन्हें रेस्क्यू करने का काम जारी है।

    लाल कोठी में ढह गए कच्चे मकान

    इसके अलावा फागली वार्ड के लाल कोठी में भी भूस्खलन की वजह से 15 कच्चे ढारे बह गए। यहां भी 30 से ज्यादा लोगों के दबे होने की संभावना है। मौके पर आईटीबीपी के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। शहर भर में स्थिति बेहद खराब है। लगातार हो रही बारिश ने सरकार और प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है।

    आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सड़के बंद पड़ी हुई हैं। घरों में न तो बिजली है और न ही पानी। लगातार हो रही बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। साथ ही गैर जरूरी होने पर यात्रा न करने के लिए कहा गया है। शिमला आने वाली सभी सड़कें बंद हैं। इसके अलावा शहर की भी सभी सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश भर के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया हुआ है।

    इस हादसे पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक जताया। एक ट्वीट में सीएम ने कहा- शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में “शिव मंदिर” ढह गया। अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन उन लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है जो अभी भी फंसे हो सकते हैं।

    9 people died Himachal Pradesh landslide Monsoon havoc Shiv temple हिमाचल प्रदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवर्चस्व की लड़ाई में कोयला चोर के दो गिरोहों में विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या
    Next Article Breaking News सील बंद लिफाफे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश पहुंचा ईडी कार्यालय

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जाएंगे नामांकन

    August 1, 2025
    कारोबार

    अगस्त की शुरुआत पर बड़ी राहत: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    1 अगस्त 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

    July 31, 2025
    Latest Posts

    श्रावणी मेले में रेलवे की इनकम में हुआ इजाफा, 20 दिनों में 8.82 करोड़ से अधिक की हुई कमाई

    August 1, 2025

    राहुल गांधी 16 दिनों में बिहार के इन 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, इस दिन से शुरू होगा सफर

    August 1, 2025

    आजसू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा ट्रक, पुलिस को सौंपा

    August 1, 2025

    जमशेदपुर में युवती ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

    August 1, 2025

    17 वर्षीय लड़की लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.