New Delhi : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। यह जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले को लेकर विशेष सत्र की मांग कर रहा था, इसी बीच सरकार ने तारीखों का ऐलान किया।
Government has decided to commence Monsoon Session of Parliament from 21st July to 12th August 2025: Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju pic.twitter.com/E81seVxDH5
— ANI (@ANI) June 4, 2025
बीमा क्षेत्र में बड़ा बदलाव संभव
इस सत्र में बीमा संशोधन विधेयक पेश हो सकता है। इसमें बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश (FDI) की सीमा 100% तक करने का प्रस्ताव है। मसौदा तैयार है और कैबिनेट मंजूरी के बाद इसे संसद में लाया जाएगा।
बजट सत्र में रहा रिकॉर्ड काम
बजट सत्र दो भागों में हुआ था। राज्यसभा में कुल 159 घंटे काम हुआ और उत्पादकता 119% रही। लोकसभा में 26 बैठकें हुईं और 118% उत्पादकता दर्ज की गई। इस दौरान 16 विधेयक पारित हुए, जिनमें वक्फ संशोधन विधेयक भी शामिल है।
Also Read : तेज प्रताप को परिवार से निकालना एक सोची-समझी साजिश : जीतनराम मांझी
Also Read : बोधगया नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए सुमन कुमारी मांझी ने भरा नामांकन
Also Read : लंबे इंतजार के बाद आमिर खान ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा
Also Read : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने स्कूलों के नाम पर दिल्ली को लूटा : मनजिंदर सिंह सिरसा
Also Read : पड़ोसी के घर देर रात घुस गया युवक, फिर मिली डेड बॉडी