Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मॉनसून की विदाई, ठंड ने दी दस्तक, कुछ ट्रेनें रद्द
    झारखंड

    झारखंड में मॉनसून की विदाई, ठंड ने दी दस्तक, कुछ ट्रेनें रद्द

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मॉनसून पूरी तरह वापस लौट चुका लग रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 16 डिग्री और अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। रांची मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया है।

    बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, कुछ जिलों में बूंदाबांदी संभव

    मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में हल्की हलचल से राज्य में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों में दोपहर 2 बजे के बाद पूर्वी जिलों जैसे पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में आंशिक बादल छा सकते हैं। अन्य जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। कोई बारिश या वज्रपात का अलर्ट नहीं है। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जो ज्यादातर जिलों में 29-30 डिग्री के आसपास रहेगा। दोपहर में तेज धूप और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी।

    रांची मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि मॉनसून रक्सौल, वाराणसी, जबलपुर, अकोला, अहिल्यानगर और अलीबाग रूट से लौट रहा है। 1 जून से अब तक राज्य में 1266.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि सालाना औसत 1440 मिमी है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं से गुलाबी ठंड का अहसास होगा।

    प्रमुख शहरों का तापमान और AQI (मंगलवार के आंकड़े)

    शहरअधिकतम/न्यूनतम तापमानवायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)
    रांची29°C / 19°C154
    जमशेदपुर33°C / 21°C157
    धनबाद32°C / 21°C88
    बोकारो31°C / 20°C90

    ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनें रद्द

    ठंड बढ़ने और कोहरे की संभावना को देखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनें रद्द की हैं। हटिया-आनंद विहार टर्मिनल (ट्रेन नंबर 12873, त्रि-साप्ताहिक) 1 दिसंबर से 26 फरवरी 2026 तक हटिया से नहीं चलेगी। इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल-हटिया (12874) 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि अपडेट के लिए रेलवे से संपर्क करें।

    Also Read : रांची में कई थानेदारों और ओपी प्रभारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    cold sets in; some trains cancelled Monsoon departs from Jharkhand Monsoon departs Jharkhand no rain in the last 24 hours; trains cancelled due to cold weather झारखंड में मॉनसून की विदाई शुरू ठंड ने दी दस्तक; कुछ ट्रेनें रद्द पिछले 24 घंटे में कहीं नहीं हुई बारिश; ठंड शुरू होने से ट्रेनें रद्द
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में कई थानेदारों और ओपी प्रभारियों का तबादला… देखें लिस्ट
    Next Article सोने-चांदी के दामों में फिर तेजी, धनतेरस पर 1,30,000 तक पहुंचने की उम्मीद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.